इन दिन होने जा रही है Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी, रिलायंस ने गुजरात में बनवाए 14 नए मंदिर

Anant Ambani

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस साल देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी के बेटे Anant Ambani की शादी होने जा रही है। 12 जुलाई को को साल की सबसे बड़ी शादी होने जा रही है, जहाँ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहाँ एक तरफ ये बचपन के दोस्त शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, वहीं इसी बीच अंबानी परिवार की तरफ से गुजरात को 14 नए मंदिरों का तोहफा दिया गया है।

आपको बता दें अंबानी परिवार द्वारा गुजरात के जामनगर के मोतीखावड़ी में इन 14 मंदिरों का निर्माण करवाया गया है। आपकी जानकरी के लिए बता दें हाल ही में नीता अंबानी द्वारा एक ही कॉम्प्लेक्स में बने इन मंदिरों के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रहे कारीगरों के साथ बातचीत की, जिसका एक वीडियो रिलायंस द्वारा साझा किया गया है।

पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास

रिलायंस फाउंडेशन की द्वारा एक पोस्ट के माध्यम से बताय गया कि इन मंदिरों में नक्काशीदार स्तंभ, फ्रेस्को स्टाइल पेंटिंग के साथ प्राचीन आर्किटेक्चर से इंस्पायर डिजाइन और देवी-देवताओं की मूर्तियां देखने को मिलेंगी। रिलायंस ने इसे देश के प्राचीन इतिहास और परंपरा को एक साथ लाने एवं उसे संरक्षित रखने का एक प्रयास बताया और इसके लिए रिलायंस ग्रुप द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से कारीगरों को बुलाया गया है।

Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी में देश-दुनिया से आएँगे मेहमान

कारीगरों ने कहा कि जब रिलायंस परिवार द्वारा उन्हें इस काम के लिए बुलाया गया, तो उन्हें ऐसा लगा कि उन्हें भी Anant Ambani और Radhika Merchant कि शादी का न्यौता दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शादी भले जुलाई में हो, लेकिन प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च को होने वाली है। आपको बता दें इस शादी में देश और दुनिया से कई मेहमान आएँगे, जिसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib