Anurag Kashyap ने Sandeep Reddy Vanga के साथ गले लगकर किया Animal का सपोर्ट, तस्वीर हुई वायरल

Animal

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म Animal काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रही है। इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं देखने को मिली। फिल्म के निर्देशक Sandeep Reddy Vanga ने इस फिल्म में ऐसे सीन्स पेश किये जिन्हे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। Animal ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई तो की है, लेकिन फिल्म को उतनी ही आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। कई लोगों द्वारा एनिमल की आलोचना की गई। निर्देशक संदीप ने कई बार अपना पक्ष लोगों के सामने रखा और अब डायरेक्टर Anurag Kashyap भी उनके समर्थन में उतर आये हैं।

Anurag Kashyap ने हाल ही में Sandeep Reddy Vanga के साथ एक फोटो साझा करते हुए फिल्म Animal को लेकर एक बात कही, जिसके बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। आपको बता दें अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Animal के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ बिताई गई अपनी एक शाम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने संदीप.के साथ एक शानदार शाम बिताई। उन्होंने कहा कि संदीप को काफी गलत समझा गया, उनकी आलोचना और निंदा की गई।

Anurag Kashyap ने की Sandeep Reddy Vanga की तारीफ

Anurag Kashyap ने आगे कहा कि उनके लिए संदीप एक सबसे ईमानदार और प्यारे इंसान हैं और उन्हें फर्क नहीं पड़ता की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलना चाहते थे और उनके पास कुछ सवाल थे। Anurag ने उनसे फिल्म के बारे में जो सवाल किये, संदीप ने हर सवाल का जवाब दिया। अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि उन्होंने Animal दो बार देखी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

 

इसके बाद अनुराग कश्यप ने कहा कि उन्हें एनिमल को पहली बार देखे हुए 40 और दूसरी बार देखे हुए 22 दिन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि काफी समय के बाद हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म देखने को मिली है, जिसका प्रभाव (अच्छा या बुरा) रहा है और इसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हालांकि उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने पाज़िटिव से ज्यादा नेगटिव कमेन्ट किये हैं। किसी ने उन्हें एक-जैसा बताया, तो किसी ने उनकी तारीफ की।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib