HP Police Constable के 1,226 पदों पर भर्ती की मिली मंजूरी, लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी भर्ती

HP Police Constable

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनेहरा पेश किया है। आपको बता दें सरकार ने अधिसूचना जारी की है जिसके मुताबिक पुलिस विभाग में पुरुष एवं महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक HP Police Constable के 1,226 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 818 पद पुरुष कांस्टेबल, 351 पद महिला कांस्टेबल एवं पुरुष चालकों के 57 पद हैं।

HP Police Constable के इन पदों पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें महिला उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। भर्ती के सम्बन्ध में आयोग को विभाग की तरफ से संस्तुति भेजी जा चुकी है। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

HP Police Constable Recruitment Detail

HP Police Constable के 1226 पदों पर संबंधित जिलों के जनसंख्या अनुपात एवं आरक्षण रोस्टर के अनुसार भर्ती की जाएगी। आपको बता दें बिलासपुर से 46 पुरुष कांस्टेबल, 19 महिला कांस्टेबल और तीन चाकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं चंबा से 62 पुरुष कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबल और 4 चालकों के पद भरे जाएंगे। हमीरपुर से 54 पुरुष कांस्टेबल, 23 महिला कांस्टेबल और 4 चालकों के पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा कांगड़ा से 180 पुरुष कांस्टेबल, 77 महिला कांस्टेबल और 12 चालक, कुल्लू से 52 पुरुष कांस्टेबल, 22 महिला कांस्टेबल और 4 चालक, किन्नौर से 10 पुरुष कांस्टेबल, 4 महिला कांस्टेबल और 1 चालक, लाहौल-स्पीति से 4 पुरुष कांस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल, मंडी से 119 पुरुष कांस्टेबल, 51 महिला कांस्टेबल और 8 चालकों के पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रदेश की राजधानी शिमला से 97 पुरुष कांस्टेबल, 42 महिला कांस्टेबल और 7 चालक, सिरमौर से 63 पुरुष कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबल और 5 चालक, सोलन से 69 पुरुष कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल और 5 चालक, ऊना से 62 पुरुष कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबल और 4 चालक के पदों पर भर्ती होगी।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib