Atique Ahmed Murder Case-माफिया अतीक और अशरफ हत्यारों में से एक है हिस्ट्रीशीटर, बाकी दोनों के बारे में भी बड़ा खुलासा हुआ है।
Atique Ahmed Murder Case- प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हत्या कर दी गई। अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में पुलिस ने लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों ने हत्या के बाद खुद ही सरेंडर भी कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में पुलिस ने लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद सरेंडर कर दिया था। हत्यारों में से एक बांदा, दूसरा हमीरपुर और तीसरा कासगंज जिले से है। अब इन शूटर्स में से दो की जानकारी सामने आई है। सनी सिंह के बारे में पता चला है कि उसका घर कुरारा इलाके में है। सनी सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 17 केस दर्ज हैं। माता-पिता की मौत के बाद सनी अपराध की दुनिया में उतरा। वो उसके बाद से अपने घर कभी नहीं गया।
Uttar Pradesh | Security deployed outside the residence of Umesh Pal in Prayagraj after the mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf were shot dead by assailants yesterday. pic.twitter.com/y0wSDpNiZp
— ANI (@ANI) April 16, 2023
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का दूसरा आरोपी लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है। उसके फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक लवलेश ने लखनऊ के जयनारायण पीजी कॉलेज से पढ़ाई की है। उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को बजरंगदल में जिला सह सुरक्षा प्रमुख भी बताया है। वहीं, तीसरे शूटर अरुण मौर्या उर्फ कालिया के बारे में जानकारी आ रही है कि उसने जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल की हत्या की थी। पुलिस अभी तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। एसटीएफ ने भी तीनों हत्यारों से पूछताछ की है। आज इनको ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
अतीक अहमद के सिर में पहले हत्यारों ने गोली मारी थी। वो जब गिर गया, तो एक ही हथकड़ी से बंधे होने के कारण उसका भाई अशरफ भी जमीन पर गिरा। जिसके बाद तीनों हत्यारों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अतीक के भी कई और गोलियां लगीं। बताया जा रहा है कि अशरफ की पसलियों पर गोलियां लगीं। अतीक और अशरफ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
Atique Ahmed Murder Case- में पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जिसमें 4 नामजद और 2 अज्ञात का नाम सामने आ रहा है। धारा 302, 307 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत धारा – 3,7,25,25 भी एफआईआर में लिखी गई है।
Atique Ahmed Murder Case- प्रयागराज में हाई अलर्ट
अतीक-अशरफ की हत्या के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। देर रात यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने लखनऊ आवास पर हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई। देर रात से यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू हो गई है।आसपास के कई जिलों की पुलिस फोर्स प्रयागराज पहुंच चुकी है। प्रयागराज में चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा दे रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात है। व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। प्रयागराज को 14 सेक्टरों में बांटा गया है । और, शहरी इलाकों में CP प्रयागराज ने कमान संभाल रखी है। ग्रामीण इलाकों में आईजी जोन ने कमान संभाली है। सूत्रों के मुताबिक, आज (रविवार) दोपहर बाद तक अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम होगा। घटनास्थल पर पुलिस ने कल रात से बैरिकेडिंग कर रखी है। तीनों शूटरों से पुलिस-STF टीम पूछताछ कर रही है। दिल्ली-लखनऊ की मीडिया घटनास्थल पर देर रात से मौजूद है। शहर के हर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
Gangster Atique Ahmed Shot-dead – गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या







