पाकिस्तान ने आस्ट्रलिया की धरती के ऊपर एक बार फिर इतिहास रच दिया है मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है वही 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन पूरी तरह से सीरीज में शानदार रहा है वही हैरिस रऊफ, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की तिकड़ी के आगे कंगारू बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। इसके साथ ही तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है आस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज अभी तक एक सीरीज में अर्धशतक नहीं जड़ स्का है वही वनडे क्रिकेट में यह पहला अवसर है जब कंगारू टीम के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
इसके साथ पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गयी है, वही कंगारू टीम का इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम स्कोर भी है। वनडे सीरीज में ऑस्टेलियाई टीम का बैटिंग औसत महज 18.77 का रहा, जो पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे कम एवरेज है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पूरी सीरीज में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 विकेट चटकाए। इसके साथ ही 50 ओवर के फॉर्मेट में यह टीम का दूसरा सबसे बेस्ट प्रदर्शन है।







