Avocado vs Guava : दोनों में कौनसा फल खाना होता है सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी, चैक करे डिटेल्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर फल के अपने अलग ही फायदे होते है। एवोकाडो में आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वही अमरुद में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते है। हालाँकि इन दोनों ही फलों में ढेर सारे फायदे मिलते है। लेकिन दोनों में से सबसे अधिक जो फल फायदेमंद है उसके बारे में जान लेते है।

एवोकाडो के फायदे
एवोकाडो सेहतमंद के लिए लाभकारी हो या नहीं, लेकिन इसके इंस्टाग्राम पर इस फल का ट्रेंड काफी बढ़ा हुआ है। एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम एवोकाडो में सिर्फ 0.6 ग्राम शुगर होती है। वहीं, अमरूद में 9 ग्राम तक शुगर होती है। इस फल को खाने से इंस्टेंट एनर्जी आती है। इस फल के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी भी पूरी होती है। वहीं, अमरूद की तुलना में कम एनर्जी मिलती है।

अमरूद के फायदे
अमरुद से सेहत को भरपूर लाभ मिलता है जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अमरुद में एवोकाडो के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन मिलता है। अमरुद खाने से शरीर में हाइड्रेशन की कमी नहीं होती है। अमरुद में एवोकाडो से ज्यादा कैल्शियम भी होता है।

हालांकि, दोनों फलों में अपने-अपने फायदे हैं। एवोकाडो खाने से हेयरफॉल की समस्या को जड़ से खत्म करता है। वहीं, अमरूद खाने से डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स दोनों फलों को फायदेमंद मानते हैं। हर कोई अपनी पसंद और शरीर के हिसाब से फल चुन सकता है और खा सकता है।

क्या दोनों को खाना सही है ?
जी हां, आप इन दोनों फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अमरूद के दाम एवोकाडो के मुकाबले काफी कम होते हैं। वहीं, एवोकाडो के प्राइस बाकी फलों से काफी अधिक हैं।

इन लोगों को करना चाहिए बचाव
जिन लोगों को पाचन और डायरिया की दिक्क्त होती है उन्हें अमरुद खाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही किडनी के रोगियों को इसका बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए। वही एवोकाडो भी कुछ किडनी रोगियों को खाने के लिए मना किया जाता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib