एवीपीएल इंटरनेशनल के हरियाणा स्कील डेवलपमेंट मिशन मान्यता प्राप्त सोनीपत स्थित रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन में 260 किसानों को ‘किसान ड्रोन ऑपरेटर’ के रूप में प्रशिक्षित किये जाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत जल्द ही किसानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 40 दिनों का होगा और इसे हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वह खेती में ड्रोन का इस्तेमाल आसानी से कर सके।
किसानों को ड्रोन उड़ाने और उसका संपूर्ण तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ आरपीसी के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसकी वैधता 10 वर्षों तक बनी रहेगी। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से किसान न केवल आधुनिक कृषि उपकरणों के संचालन में कुशल बनेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
एवीपीएल इंटरनेशनल का यह प्रयास हरियाणा में कृषि के क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संभावनाएं है कि भविष्य में ‘ड्रोन दीदी’ की तर्ज पर किसानों को सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराने पर भी वि
एवीपीएल इंटरनेशनल का इस प्रयास से हरियाणा में कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकी का बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रति जागरूकता भी मिलेगी। वही भविष्य में ड्रोन दीदी की तर्ज पर किसानों को सब्सिडी पर ड्रोन उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि किसान कम लागत में अपने उत्पादन में वृद्धि कर सकें।
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘किसान ड्रोन ऑपरेटर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए नई दिशा और लाभ के अवसर का प्रतीक है, इसके तहत जितने किसान इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे और उतनी ही ज्यादा स्किल्स सीख पाएंगे। इससे किसानों में जागरूकता बढ़ेगी और वह ड्रोन के सही तरीके से इस्तेमाल करने के तरीके को सीख पाएंगे।







