बजाज ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा, 136 KM तक की रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच, कीमत 1.30 लाख रुपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में चेतक इलेट्रिक स्कूटर नाम का एक नया एडिशन लांच किया है कंपनी ने इसे चेतक 3201 नाम दिया है। वही कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने पर 136 KM तक कि रेंज देता है इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 1.30 लाख रुपए तक तय कि गयी है ये इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जो बाद में 1.40 लाख रूपये तक हो सकती है। यदि आप भी फ़िलहाल कोई न्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने बारे में सोच रहे है तो आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीद सकते है।

बजाज चेतक 3201 स्पेशल एडिशन स्कूटर टॉप-स्पेक प्रीमियम वैरिएंट पर बेस्ड है। कंपनी ने इसके लुक में भी बदलाव किया है और यह सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इस स्कूटर के खास फीचर्स की बात करे तो इसे IP 67 रेटिंग मिली है, जो इसे वाटर रेजिस्टेंस बनाती है। वहीं, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चेतक ऐप, कलर TFT डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो हजार्ड लाइट जैसे फीचर्स मिल जाते है।

बजाज चेतक 3201 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करे तो इस स्पेशल एडिशन में साइड पैनल पर ‘चेतक’ डिकल्स, स्कफ प्लेट और डुअल-टोन सीट दी गई है। इसमें बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, एक साटन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट और चारकोल ब्लैक फिनिश टू हेडलैंप केसिंग जैसे फीचर्स दिए गए है।
इसके साथ ही इसमें आपको डिस्क ब्रेक, एलॉय व्हील, LED लाइटिंग, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, मेटल बॉडी पैनल और बैटरी IP67 वॉटरप्रूफिंग के साथ में आती है इसमें ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों तरफ ड्रम ब्रेक फिट किए गए हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट और कस्टमाइजेबल थीम के साथ कलर्ड TFT डिस्प्ले, फॉलो मी होम लाइट और ब्लूटूथ ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए है।

इसके साथ ही इसमें 3.2kWh का बैटरी पैक मिल जाता है जिसे फुल चार्ज करने पर 136 KM तक की परफेक्ट रेंज देता है इसके साथ ही इसे चार्ज करने में 5.30 घंटे लगते है वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 73kmph है। मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला एथर रिज्टा जेड, ओला S1 प्रो और TVS i-क्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib