आज देशभर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर ज्यादातर जगहों पर छुट्टी का एलान किया गया है। इस कड़ी में राज्यों में भारतीय स्टेट बैंक समेत सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों को बंद करने का फैसला किया है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी छुट्टियों की लिस्ट 14 अप्रैल की छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही बैंकों में कई दिन काम नहीं होगा ऐसे में आइए जान लेते है इस सफ्ताह और कितने दिनों तक बैंकों को बंद रखा जाएगा।
आज इन जगहों पर रहेगी बैंकों की छुट्टी
RBI की लिस्ट के मुताबिक, आज भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। वही कई क्षेत्रीय इलाको में यह कैलेंडर मैच नहीं खाता है। जिसमें बिहू, तमिल न्यू ईयर भी भी शामिल है। इस दौरान मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छुट्टी रहेगी।
ऐसे में 15 और 16 अप्रैल को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसमें बंगाली नया साल, हिमाचल दिवस और बोहाग बिहू के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों को बंद रखा जाएगा।
हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ साथ हर रविवार को बैंकों में छुट्टी होती है वही 19 और 20 अप्रैल को शनिवार-रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद में 21 अप्रैल को गरिया पूजा, 29 अप्रैल को भगवान श्रीपरशुराम जयंती और 30 अप्रैल को बसव जयंती, अक्षय तृतीया के मौके पर बैंकों में छुट्टी का फैसला किया गया है।







