IPL 2025 से पहले 13 साल के खिलाड़ी ने UAE में मचाया कोहराम, इस देश के खिलाफ खेली तूफानी पारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंडर 19 एशिया कप का आयोजन यूएई में होने जा रहा है वही 4 दिसम्बर को भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया है। इसके साथ ही मैच में भारत में कमाल का प्रदर्शन किया है इसके साथ ही भारत की तरफ से 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है उन्होंने आईपीएल 2025 से पहले यूएई में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

वैभव सूर्यवंशी का कमाल
यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 46 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। वैभव ने इस मैच में कमाल कर दिया। वही लगातार 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद सूर्यवंशी ने इस मैच में अपने तेवर दिखाए। उन्होंने 46 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके अपने नाम किए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट भी शानदार रहा। उन्होंने 165.21 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर बवाल काट दिया।

वैभव आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वह बिहार के रहने वाले वैभव को आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया है। उन्हें 1.10 करोड़ रुपये मिले हैं। वह पहली बार आईपीएल में किसी टीम के साथ जुड़ने वाले हैं।

इससे पहले वैभव पाकिस्तान और जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप हुए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन तो जापान के खिलाफ केवल 23 रनों की पारी खेली थी। हालांकि अपने तीसरे मुकाबले में उन्होंने यूएई के खिलाफ दमदार अर्धशतक बनाकर महफिल लूट ली।

मैच का पूरा रिव्यू
यूएई ने इस मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए निराशाजनक प्रदर्शन किया। वही टीम 44 ओवर में 137 रनों पर सिमट कर रह गयी। वही यूएई की तरफ से सबसे ज्यादा रन मोहम्मद रियान ने बनाए। उन्होंने 48 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 16.1 ओवर में 10 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव के साथ ही आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib