Ram Mandir : जैसा कि आप जानते हैं 22 जनवरी को राम जन्मभूमि अयोध्या में Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे लेकर सम्पूर्ण देश में काफी उत्साह बना हुआ है, जिसका असर व्यापर पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है Ram Mandir के प्राण से पहले देश की अर्थव्यवस्था को मानो पंख लग गए हों। आपको बता दें अनुमान के मुताबिक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश में 1 लाख करोड़ तक का व्यापार होने की सम्भावना है।
ख़बरों के मुताबिक केवल दिल्ली में 20 हजार करोड़ से अधिक का व्यापर देखने को मिल सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक 22 जनवरी से पहले देश में व्यापारी एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा करीब 30 हजार से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उनके मुताबिक, 22 जनवरी को Ram Mandir Consecration के चलते देश में व्यापार में काफी तेज़ी देखने को मिलने वाली है।
Ram Mandir Consecration को लेकर देश में है उत्साह
आपको बटे दें इससे पहले देश में 50 हजार करोड़ का व्यापार होने का अनुमान था, लेकिन सम्पूर्ण देश में Ram Mandir Consecration को लेकर जो उत्साह है उसे देखते हुए यह 1 लाख करोड़ तक पंहुच गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कैट देश के 30 शहरों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस निष्कर्ष पर पंहुचा है। कैट द्वारा अपने पूर्व अनुमान में संशोधन करते हुए अर्थव्यवस्था में उछाल के आंकड़े के 1 लाख करोड़ तक पंहुचने का अंदाज़ा लगाया गया है।
खंडेलवाल द्वारा इसे देश के व्यापारिक इतिहास की एक दुर्लभ घटना बताते हुए कहा गया कि आस्था और विश्वास के बल पर देश में व्यापार वृद्धि की इस सनातन अर्थव्यवस्था द्वारा अनेक नए व्यापारिक अवसरों का सृजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापारी संगठनों द्वारा देशभर में 22 जनवरी तक करीब 30 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें शोभा यात्राएं, राम रैली, राम पैदल यात्रा, राम फेरी, स्कूटर एवं कार रैली आदि आयोजन शामिल हैं।
बढ़ गई Ram Mandir मॉडल की मांग
आपको बता दें बाजारों में राम झंडे, पटके, टोपी, टी शर्ट व राम मंदिर की आकृति छपे कुर्ते जैसी चीज़ें काफी डिमांड में हैं। राम मंदिर मॉडल की मांग में वृद्धि को देखते हुए देशभर में करीब 5 करोड़ से अधिक मॉडल बिकने की संभावना है। आपको बता दें मॉडल तैयार करने हेतु देश के विभिन्न शहरों में ज़ोरों से काम चल रहा है। म्यूजिकल ग्रुप, शहनाई, ढोल, ताशे, बैंड, नफीरी आदि बजाने वाले कलाकारों की बड़ी मात्रा में बुकिंग की जा रही है।
इसके अलावा शोभा यात्रा के लिए झांकियां बनाने वाले कारीगरों के साथ-साथ देश में मिट्टी एवं अन्य वस्तुओं से बने दीपकों की भी भारी डिमांड देखने को मिल रही है। आपको बता दें दिल्ली के कई बाजारों में Ram Mandir मॉडल देखने को मिलेंगे और विभिन्न व्यापारियों एवं व्यापारी संगठनों द्वारा दिल्ली में 5 हजार से अधिक होर्डिंग लगाये जाने हैं।