विनेश फोगाट के खिलाफ बड़ी साजिश, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने कहा- ”कुछ लोग भारत को आगे बढ़ता हुआ देख खुश नहीं”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंद्र सिंह का आरोप है कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट को रिजेक्ट करना एक बड़ी साजिश भी हो सकती है क्योकि उसके जैसे एलीट खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंटों से पहले वजन कम करने की तकनीक बखूबी से आती है। ओलंपिक के फ़ाइनल से पहले विनेश फोगाट का वजन 50 किलो से 100 ग्राम अधिक निकला। विनेश ओलंपिक फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गयी है। सुबह तक ऐसा लग रहा था कि वह रजत पदक तो अवश्य जीत लेगी। लेकिन अब उन्हें बिना किसी पदक के लौटना होगा।

‘कुछ लोग ये चीज देखकर खुश नहीं’
विजेंदर ने पीटीआई से कहा, यह विनेश के खिलाफ एक बड़ी साजिश हो सकती है, 100 ग्राम मतलब एक बड़ा मजाक है। हम खिलाड़ी एक रात में 5 से 6 किलो वजन घटा सकते है हमे पता होता है कि अपनी भूख प्यास को कैसे काबू करना होता है, उन्होंने कहा कि खेलो में भारत को आगे बढ़ता हुआ देख कुछ लोग खुश नहीं है। इस लड़की ने इतना कुछ झेला है कि उसके लिए काफी ज्यादा दुःख होता है वह और क्या कर सकती थी। कौन सी अगली परीक्षा।” विजेंदर ने कहा, ”मुझे यकीन नहीं है विनेश ऐसी गलती नहीं करेगी। वह इतने लम्बे समय से एक एलीट खिलाड़ी है और उसे पता है कि इसमें कुछ और भी है मुझे उसकी चिंता हो रही है, वह ठीक है। उसके साथ जो कुछ भी हुआ सही नहीं हुआ है।

हमें नहीं पता हमें क्या हुआ है
29 वर्ष की एलीट खिलाड़ी विनेश को जब खेलगांव में पोली क्लीनिक ले जाया गया तो पता चला कि उनके शरीर में पानी कि कमी हो गयी थी इससे भारतीय कुश्ती दल इस घटनाक्रम से हर किसी को काफी दुःख हो रहा है। भारत के राष्ट्रीय महिला कोच वीरेंदर दहिया ने कहा हर कोई काफी ज्यादा सदमे है। युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार पलवान को वजन कराने के समय उपस्थित नहीं होता या अयोग्य होता है तो उसे स्पर्धा से बाहर कर दिया जाता है और वह आखिरी स्थान है उसे कोई रेंक नहीं मिलती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib