World Wetland Day 2024 पर मुख्यमंत्री सुक्खू की बड़ी पहल, रिवालसर-खजियार झील हुई वेटलैंड में शामिल

World Wetland Day 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

World Wetland Day 2024 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए के लिए एक नई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाए रखें में वेटलैंड्स की एक अहम भूमिका होती है। आपको बता दें World Wetland Day 2024 के अवसर पर प्रदेश में कई सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें प्रदेश के पौंग बांध, रेणुका और चंद्रताल झील वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर वेटलैंड स्थलों में शामिल हैं।

हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने रिवालसर और खजियार झील को भी राष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड में शामिल कर दिया है। 2 फरवरी के दिन World Wetland Day 2024 पर राज्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आपको बता दें गोविंद सागर झील, पौंग बांध और रेणुका में Himachal Pradesh Wetlands Authority यानी हिमकोस्ट पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

World Wetland Day 2024 पर ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

इसी के साथ मंडी जिले के रिवालसर वेटलैंड में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 छात्र और गैर सरकारी संगठन हिस्सा लेने वाले हैं। पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सदस्य सचिव डीसी राणा ने जानकारी दी कि State Wetland Authority द्वारा वेटलैंड बचाओ अभियान के तहत ईको क्लब के ज़रिये 279 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें 27,458 स्वयंसेवक भाग लेंगे।

World Wetland Day 2024 पर प्रदेश में वन, शिक्षा, पर्यटन और मत्स्य पालन विभाग की सहायता से 4 स्थानों पर वेटलैंड्स दिवस समारोह आयोजन हो रहा है। आपको बता दें एक सप्ताह तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें छात्र, शिक्षक, स्थानीय समुदाय और पंचायतों और एनजीओ शामिल होंगे। इतना ही नहीं स्वच्छता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आदि का भी आयोजन होगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib