Vishal Mega Mart के IPO को लेकर के सामने आई बड़ी खबर, 11 दिसम्बर को खुलेगा IPO

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

परमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट के IPO को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने IPO 11 दिसम्बर को खुलेगा। इसमें 13 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। यानी आपके पास दांव लगाने के लिए तीन दिन का समय होगा। विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का साइज़ 8000 करोड़ रुपए का है।

कौन बेचेगा शेयर?
विशाल मेगा मार्ट का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होने जा रहा है यानि नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे है इसका मतलब यह है कि IPO से होने वाली कमाई उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगी जो अपने शेयर बेचेंगे। वही IPO के तहत कंपनी के मोटर सम्यत सर्विसेज एलएलपी द्वारा शेयर बेचे जाएगी। इसकी सम्यत सर्विसेज के पास कंपनी में 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है

सामने आई खबर
स्विट्जरलैंड का पार्टनर्स ग्रुप और भारत की केदारा कैपिटल इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। पार्टनर्स ग्रुप और केदारा ने 2018 में TPG Capital से विशाल मेगा मार्ट को खरीदा था। विशाल मेगा मार्ट फैशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान भी बेचती है। कंपनी अपने स्टोर्स, मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से बिक्री करती है। इसकी बिक्री का आधा हिस्सा कपड़ों से ही आता है।

इनसे होगा मुकाबला
विशाल मेगा मार्ट के इस समय देश में करीब 626 स्टोर हैं। इसका सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, TATA ग्रुप की ट्रेंट और राधाकिशन दमानी की Dmart से है। वही डीमार्ट के देश में 381 स्टोर हैं। दामनी ने महाराष्ट्र में साल 2002 में पहला डीमार्ट स्टोर खोला था और आज आंकड़ा 400 की तरफ बढ़ रहा है। डीमार्ट स्टोर्स को एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ऑपरेट करती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib