Bigg Boss फेम एक्ट्रेस एक बार फिर बनीं दुल्हन, बंगाली रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीजिता डे अपनी दूसरी शादी को लेकर के काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है एक साल 4 महीने पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोहम-पेप से जर्मनी में व्हाइट वेडिंग की थी। अब एक बार फिर से बिग बॉस की श्रीजिता डे दुल्हन बनने जा रही है। वही एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर की है जो सोशल मीडिया के ऊपर तेजी के साथ में वायरल हो रही है।

 

श्रीजिता डे बनीं दुल्हन

आपको बता दें, श्रीजिता डे ने एक बार फिर अपने पति माइकल ब्लोहम-पेप के साथ उसी धूमधाम से फेरे लिए है। जिस तरह उन्होंने पहली शादी की थी। श्रीजिता डे ने ब्राइड और ग्रूम की एंट्री से लेकर शादी के बाद के फोटोशूट तक की झलक दिखाई है। वही सामने आईं तस्वीरों में बंगाली ब्राइड बनीं श्रीजिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाल साड़ी, सर पर मुकुट, बंगाली मेकअप और ज्वेलरी पहनकर वो इतनी हसीन लग रही हैं कि उनसे आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी।

 

वेडिंग फोटोज हुई वायरल

श्रीजिता डे की बड़ी-सी स्माइल उनके लुक को भी उभार रही है। वहीं, दूल्हे राजा शेरवानी पहनकर बेहद एक्साइटमेंट के साथ बुलेट पर अपनी शादी में पहुंचे। इन दोनों को फेरे लेते हुए भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में माइकल ब्लोहम-पेप एक्ट्रेस की मांग में सिन्दूर भरते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो सभी का दिल जीत लेगी। एक्ट्रेस ने कई बंगाली रीति-रिवाजों की झलक भी दिखाई है।

फैंस लुटा रहे है जमकर प्यार

कपल की एक्साइटमेंट इन फोटोज में साफ झलक रही है। इन दोनों ही प्यार में डूबे हुए हैं और साथ में मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। अब अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए श्रीजिता डे ने कैप्शन में लिखा, ‘जीवन भर संजोया, हमेशा के लिए ले लिया गया…।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही फैंस और सेलेब्स न्यूली मैरिड कपल को बधाई दे रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib