बिहार में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा पहुंचा है यहाँ किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई तरह की सुविधाएँ मुहैया कराई जा रही है वहीं यहां पर राज्य सरकार की तरफ से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को 75 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। वहीं सरकार की यह योजना छोटे और सीमान्त किसानों के लिए है। यदि आप बिहार में रहते है और सब्जियों की खेती करके लाभ लेना चाहते है तो आप सब्सिडी का लाभ भी ले सकता है।
इन सब्जियों की खेती पर सब्सिडी
किसानों को बिहार सरकार की तरफ से करेला, तरबूज, बैंगन, खरबूज, कद्दू, मिर्च, भिंडी और छोटी तोरई या जिसे नेनुआ भी कहते हैं, उसकी खेती पर सब्सिडी दी जाती है। किसानों को इन सब्जियों की खेती के लिए सरकार की तरफ से बतौर सब्सिडी 75 फीसदी तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसका मतलब अगर बीज और खेती में 10,000 रुपये भी खर्च होते हैं तो सरकार की तरफ से 7,500 रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं बिहार सरकार की तरफ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नालंदा, बिहार राज्य बीज निगम के कार्यालय की तरफ से बीज पूरी तरह से फ्री में दिए जाएंगे। इससे किसानों को अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
कैसे मिलेगी सब्सिडी
जमीन के मालिकाना हक के कागजात
ऑनलाइन अपडेटेड रसीद
वंशावली दस्तावेज (अगर जमीन विवादित हो)
आधार कार्ड
बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)
कैसे करे अप्लाई
इसके लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट www.horticulture.bihar.gov.in पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
वहीं सबमिट करने के बाद आवेदन पूरा हो जाएगा।
कोई भी यहां पर दिए गए ‘विकास योजना’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
किसान सब्सिडी योजना के लिए फॉर्म भरना होगा।
अब परेशानी होने पर किसान सहायक निदेशक, हॉर्टीकल्चर विभाग से संपर्क कर सकते हैं।







