Himachal News: सांसद बृजभूषण के आगे बीजेपी की केंद्र सरकार घुटनों पर

सांसद बृजभूषण के आगे बीजेपी की केंद्र सरकार घुटनों पर
सांसद बृजभूषण के आगे बीजेपी की केंद्र सरकार घुटनों पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: विपक्षी दल बीजेपी सांसद एवं कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण पर लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

उन पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्यवाही न करने को महिला कांग्रेस ने महिला खिलाडियों के साथ अन्याय और केंद्र सरकार की नाकामी बताया है।

केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को जलील किया गया

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश की महिलाओं में आक्रोश है। कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र की गूंगी बहरी सरकार उनकी आवाज नही सुन पाई है। केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को जलील किया गया। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी संसद में बैठे हैं।

सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए है

बीजेपी की महिला मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सांसद के आगे घुटने टेक दिए है। सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए है। केंद्र सरकार बेटियों को लेकर जुमले बाजी करते हैं जबकि हकीकत में बेटियों को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई कोशिश नहीं है। उन्होंने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है।

see more..Himachal News: केंद्र ने घटाई प्रदेश के कर्ज लेने की सीमा

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib