Himachal News: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड से लगते प्रदेश के पांवटा साहिब में उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के उपलब्धियों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।
मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी जनसंपर्क अभियान का आगाज हुआ है उत्तराखंड के साथ लगते हैं हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ। यहां कार्यक्रम की शुरुआत पर उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल विशेष तौर पर पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पावटा विधायक सुखराम चौधरी राजगढ़ विधायक रीना कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित जिले के बड़े भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे किए हैं।
नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में अभूतपूर्व विकास किया है
इस अवसर पर भाजपा ने जनता के हर वर्ग के बीच जाने का कार्यक्रम बनाया है। सांसद ने पांवटा साहिब में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में अभूतपूर्व विकास किया है। हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम साबित किए हैं।
भाजपा के सुशासन से देश में जनता का विश्वास बढ़ा है
उन्होंने कहा कि भाजपा के सुशासन से देश में जनता का विश्वास बढ़ा है। नरेश बंसल ने पत्रकारों को बताया कि महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से मुलाकात करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में सहयोग की भी अपील की जाएगी।
see more..Himachal News: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का चंबा से हुआ आगाज







