हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने भारी बहुमत जीत दर्ज की है। बीजेपी ही ऐसी पहली पार्टी है जिसने हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इससे पहले कोई पार्टी ये काम नहीं कर पाई है। बीजेपी सरकार ने 9 सीटों पर शानदार सफलता अर्जित की है। जहा वह पहले कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वही 12 सीटें अभी भी ऐसी है जहां बीजेपी की जीत का इंतजार है। भाजपा को पहली बार समालखा, खरखौदा, नरवाना, सफीदों, दादरी, बरवाला, फरीदाबाद NIT और तोशाम से जीत हासिल हुई है।
वहीं, फिरोजपुर झिरका, नूंह, जुलाना, डबवाली, पुन्हाना, गढ़ी सांपला-किलोई, महम, बेरी, झज्जर, पृथला, कालांवाली और उकलाना से अब तक जीत का इंतजार है। इन सीटों पर बीजेपी कभी नहीं जीत दर्ज कर सकी है। इस बार बीजेपी को 90 में से 48 सीटें मिली हैं। पिछली बार 40 सीटें मिली थीं। पार्टी को बहुमत भी मिला और 8 सीटों का फायदा हुआ। कांग्रेस को इस बार 6 सीटों का फायदा हुआ। 37 सीटें कांग्रेस ने हासिल की हैं।
12 अक्टूबर को हो सकता है शपथ ग्रहण
हरियाणा में नई सरकार का गठन दशहरे के दिन 12 अक्टूम्बर को हो सकता है वही यहाँ पर दादरी सीट से सुनील सतपाल सांगवान सिर्फ 1957 वोटों से जीत हासिल की है वही बरवाला से रणबीर सिंह गंगवा 18941 वोटों से जीते। सफीदों से रामकुमार गौतम 4037 वोटों से जीते। गंगवा और गौतम पिछली बार भी विधायक बने थे। लेकिन दोनों ने हल्का बदलकर चुनाव लड़ा। वही सीएम नयाब सैनी ने भी हल्का बदला। इससे पहले जून में सैनी ने करनाल विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। लेकिन इस बार चौंकाने वाला फैसला लेते हुए लाडवा से टिकट मांगा। टिकट मिला और सैनी ने जीत भी अच्छे मार्जिन से हासिल की।
