Himachal News: मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविर के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण नार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन की समाजिक शाखा संत निरंकारी द्वारा भारत वर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
रक्तदाता स्वेच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे देश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे
जिसमें सभी रक्तदाता स्वेच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे देश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे वहीं मिशन के मंडी जोन के जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने कहा कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी भ्रमों से मुक्त करवाया साथ ही समाज उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया।
सादा शादियां, नशा मुक्ति एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया

see more..Himachal News: राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत







