Himachal News: पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक)980 के अभ्यर्थी पहुचे सचिवालय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया है, इसके चलते इसके माध्यम से करवाई जा रही भर्तियां भी लटक हुई हैं. वही अब पूर्व में हुई भर्तियों का परिणाम का प्रदेश के हजारों युवा इंतजार कर रहे हैं

भर्तियों का रिज़ल्ट जारी करने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे

लेकिन सरकार द्वारा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं इसके चलते अभ्यार्थ सचिवालय पहुंच रहे हैं ओर बेरोजगार युवा भर्तियों का रिज़ल्ट जारी करने के लिए सरकार पर दबाव डाल रहे हैं.सोमवार को 980 पोस्ट कोड (कला अध्य़ापक) के अभ्यर्थी भी रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर राज्य सचिवालय पहुंचे.हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 980 कला अध्यापकों के 314 पदों को भरा जाना है.

कई अन्य भर्तियों सहित पोस्ट कोड 980 का रिजल्ट भी अधर में फंस गया है

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए बीते जून 2022 में आवेदन मांगे गए थे और 8 सितंबर को इसके लिए लिखित परीक्षा हुई थी. इसका रिजल्ट 3 दिसंबर को निकाला गया था, जिसमें 971 उम्मीदवार पास भी हुए थे. इसके बाद इन उम्मीदवारों की डाक्यूमेंटेशन 16 से 21 दिसंबर पूरी की गईं. लेकिन इस बीच पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया. इसके बाद आयोग को भंग कर दिया गया. इसके चलते कई अन्य भर्तियों सहित पोस्ट कोड 980 का रिजल्ट भी अधर में फंस गया है. अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार द्वारा जांच के नाम पर भर्ती को लटकाया जा रहा है.अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसको इसकी सजा मिलनी चाहिए. जबकि जिस युवाओ ने मेहनत से परीक्षा पास की है. लेकिन जांच के नाम पर भर्तियों को लटकाया जा रहा है. उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग भी उठाई।

see more..Himachal News: सीटू ने मजदूरों के लाभ रोकने के खिलाफ किया सचिवालय का घेराव

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib