CBIC Recruitment 2022: कस्टम विभाग में 8वीं,10वीं पास के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 81000 होगी सैलरी

CBIC

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

CBIC Recruitment 2022: दोस्तों सभी युवाओं का सपना एक अच्छी नौकरी पा कर आर्थिक रुप से लाइफ में सैटल होना होता है. और उसके लिए वह युवा बहुत प्रयास भी करते हैं लेकिन उनका यह अच्छी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होने वाला है जो कि आयुक्त सीमा शुल्क पूरा करने वाला है.

आयुक्त सीमा शुल्क, जामनगर ने टिंडेल, सुखानी, इंजन ड्राइवर, लॉन्च मैकेनिक, ट्रेड्समैन और सीमैन के पदों (CBIC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. जो भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CBIC की आधिकारिक वेबसाइट jamnagarcustoms.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jamnagarcustoms.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (CBIC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

CBIC

CBIC Recruitment 2022: आवेदन करने की अन्तिम तिथि

CBIC की अधिकारी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2022 तय की गई है. जो भी उम्मीदवार योग्य हैं व इच्छुक है वह इन पदों के लिए 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

CBIC Recruitment 2022: रिक्ति पदों विवरण

CBIC की अधिकारी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 27 पदों पर आवेदन मांगे गए है. जो भी युवा इन पदों पर नौकरी चाहते है वह आवेदन कर सकते है.

CBIC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है वह सभी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं, 10वीं पास होने चाहिए. वहीं आपको बता दे की उनके पास ITI का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

CBIC

CBIC Recruitment 2022: आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अगर आप इस आयु सीमा में आते है तो आप आवेदन कर सकते है.

CBIC Recruitment : वेतन

चुने गए योग्य उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 25500 से 81100 रुपये प्रति माह लेवल 4 सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार भुगतान किया जाएगा.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib