Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के खत्म होने में अब लगभग 6 दिन बाकी है. जहां आज प्रदेश सरकार का पहला बजट सदन से पास होगा,

तो वहीं इस बजट सत्र में सरकार ने वाटर सैस लगाने पर भी कानून पास किया.
सरकार जल्द ही एक कड़ा और सख्त कानून लाने जा रही है
ऐसे में जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश में नशे को रोकने की बात करते रहे हैं, लिहाज़ा उम्मीद है कि इसी सत्र में सरकार नशे को लेकर भी नया और कड़ा कानून प्रदेश विधानसभा में पेश कर सकती है. इस बाबत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के खिलाफ उनकी सरकार जल्द ही एक कड़ा और सख्त कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे नशे के व्यापार को लेकर सरकार गंभीर है और विचार कर रही है.
मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान नशे के व्यापारियों पर सख्त रवैया अपनाने के भी संकेत दिए
मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस को लेकर विभाग की ओर से भी उन्हें जानकारियां दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नशे के खिलाफ कड़ा कानून लेकर आएगी. मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस दौरान नशे के व्यापारियों पर सख्त रवैया अपनाने के भी संकेत दिए. सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जो लोग नशे का व्यापार करते हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार करके बनाई गई संपत्ति पर भी सरकार कड़ा एक्शन लेगी.
सीएम भगवंत मान को विश्वास दिलाया है कि पानी पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया
वहीं वाटर सैस के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की. इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस बारे में बातचीत की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सीएम भगवंत मान को विश्वास दिलाया है कि पानी पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है.
सैस विद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया है
बल्कि सैस विद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि भगवंत मान से उनकी मुलाकात के दौरान इस बारे में अच्छी बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री से पर्यटन के साथ-साथ दूसरे मुद्दे पर भी बातचीत हुई है.







