Himachal News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सदर ब्लॉक जिला मंडी के चुनाव चुनाव प्रभारी हुकम चंद व सह प्रभारी कश्मीर सिंह की देखरेख में वन विभाग सभागार पुरानी मंडी में संपन्न हुए ।

इस मौके पर अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक रजनीश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे l
विभिन्न विभागों के 100 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया
बैठक में विभिन्न विभागों के 100 से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया l प्रधान पद के लिए चंद्र सिंह जल शक्ति विभाग के नाम का प्रस्ताव हंसराज राजस्व विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन जल शक्ति विभाग के सुरेंद्र पाल सैनी द्वारा किया गया । पूरे हाउस ने चंद्र सिंह का खड़े होकर समर्थन किया । चंद्र सिंह को प्रधान पद के लिए चुन लिया गया l वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हेमराज वन विभाग के नाम का प्रस्ताव निहाल सिंह जल शक्ति विभाग ने रखा तथा जिसका समर्थन नसीब सिंह लोक निर्माण विभाग ने किया ।
चंद्र सिंह को प्रधान पद के लिए चुन लिया गया
पूरे हाउस ने हेमराज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर चुने जाने के लिए सहमति दी । महासचिव के लिए सुरेश चंद के नाम का प्रस्ताव रेखा शर्मा स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखा गया जिसका समर्थन विक्रांत शर्मा राजस्व विभाग द्वारा किया गया । हाउस में कोई और नाम नहीं आया श्री सुरेश चंद को महासचिव चुन लिया गया । सचिव पद के लिए श्री जगदीश कुमार लोक निर्माण विभाग का नाम श्री तेजराम जल शक्ति विभाग द्वारा हाउस के सामने रखा गया जिसका समर्थन श्री होशियार सिंह शिक्षा विभाग द्वारा किया गया । हाउस में कोई और नाम नहीं आने से श्री जगदीश कुमार जी को सचिव पद पर चुन लिया गया । हाउस ने अन्य पदों पर प्रधान श्री चंद्र सिंह व महासचिव श्री सुरेश चंद को अधिकृत किया कि अपनी कार्यकारिणी का विस्तार वे सभी विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप के पश्चात करें ।
विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने करने के पश्चात कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा
प्रधान चंद्र सिंह व सुरेश चंद ने कार्यकारिणी का विस्तार हाउस के समक्ष करते हुए हरि कृष्ण ठाकुर जल शक्ति विभाग जी को कोषाध्यक्ष, मीरा देवी वन विभाग को मुख्य सलाहकार, कुमारी शिवानी ठाकुर स्वास्थ्य विभाग को उपाध्यक्ष, अनामिका शर्मा राजस्व विभाग उपाध्यक्ष, सुरेंद्र पाल सैनी जल शक्ति विभाग उपाध्यक्ष, तेजराम जल शक्ति विभाग उपाध्यक्ष, दौलतराम लोक निर्माण विभाग उपाध्यक्ष, श्री भुवन कुमार बागवानी विभाग उपाध्यक्ष, संतोष कुमार कृषि विभाग उपाध्यक्ष हंसराज राजस्व विभाग उपायुक्त कार्यालय को मीडिया प्रभारी तथा वेस राम जी लोक निर्माण विभाग को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया ।अध्यक्ष चंद्र सिंह तथा महासचिव सुरेश चंद ने कहां कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने करने के पश्चात कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को स्थान दिया जाएगा ।उन्होंने हाउस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो विश्वास उन पर कर्मचारियों ने जताया है वह पूरी कोशिश करेंगे कि वह कर्मचारियों को विश्वास पर खरा उतरकर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान कर सके ।
मांग पत्र तैयार करके जिला व राज्य कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा
नवनियुक्त प्रधान श्री चंद्र सिंह ने कहा कि जल्द विभिन्न विभागीय संगठनों तथा अन्य कर्मचारियों को पत्र लिखकर उनके कर्मचारियों को आ रही समस्याओं बारे बात की जाएगी तथा संगठन की बैठक में एक मांग पत्र तैयार करके जिला व राज्य कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के लिए भी संगठन द्वारा स्थानीय स्तर पर ही समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे । उन्होंने पुनः विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों का उन पर विश्वास बताने के लिए धन्यवाद किया ।
see more..Himachal News: संस्कृत महाविद्यालय डंगार की अधिसूचना रद्द







