Himachal News: दिल्ली मे पहलवानों के संघर्ष के प्रति एकजुटता हेतु मण्डी में संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया गया।संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का बेमियादी धरना जारी है।

भाजपा सरकार ने अभी तक आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। न तो बृजभूषण और न ही संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है
विरोध में संयुक्त मंचों – SKM, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, महिला संघों और छात्रों और युवाओं ने भी संघर्ष के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया
जिसके विरोध में संयुक्त मंचों – SKM, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, महिला संघों और छात्रों और युवाओं ने भी संघर्ष के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त किया है। इसी संदर्भ में आज मण्डी के सेरी चाननी में भारत की जनवादी नौजवान सभा, सी आई टी यू, जनवादी महिला समिति , रेहड़ी यूनियन के सदस्यों ने संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले भी 27 अप्रैल को संयुक्त विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।
सरकार में रहते हुए यदि पहलवानों की मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में सभी संगठन मिल कर संघर्ष को तेज करेंगे
उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़े ही शर्म की बात है कि पूर्व में जिन खिलाड़ियों ने देश को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विभिन्न स्तर के खेलों में दिलवाए आज वह पिछले कई दिनों से जंतर मंतर पर अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं और आम जन मानस से भी इस लड़ाई में जुड़ने की अपील की है। सरकार में रहते हुए यदि पहलवानों की मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में सभी संगठन मिल कर संघर्ष को तेज करेंगे। इस अवसर पर महिला समिति जिला प्रधान बिना वैद्य जिला महासचिव जयंती, नौजवान सभा राज्य प्रधान सुरेश सरवाल, राज्य सहसचिव सबीर, रेहड़ी फहड़ी प्रधान सुरेन्द कुमार इत्यादि ने हिस्सा लिया।
see more..Himachal News: पटेर पंचायत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस







