Himachal News:देश भर में सो दिन में प्रभावशाली नेता के रुप में उभरे सीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हो गए है। एक संस्था द्वारा जारी सूची में सुखविंदर सिंह 79वें नंबर पर है।

सौ दमदार नेताओ में शामिल होने पर सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े फैसले लिए उसको देखते हुए उन्हें ये उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने का फैसला लिया गया।

देश के सौ प्रभवशाली नेताओ की सूची में शामिल हुए है

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनो को चलाने का फैसला लिया है ओर दस साल का रोडमैप तैयार किया है साथ ही सरकार को चलाने के लिए जिस तरह से कड़े फैसले ले रहे है । उसको देखते हुए उन्हें देश के सौ प्रभवशाली नेताओ की सूची में शामिल हुए है और ये सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

सीएम सबको साथ लेकर प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे

उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे भी मुख्यमंत्री अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर प्रदेश को नई उंचाईयों तक ले जाएंगे।वहीं उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने देश में भारत और जोड़ों यात्रा निकाली उससे भाजपा पूरी तरह से बौखला गई जिसके चलते षड्यंत्र के तहत भाजपा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई गई है राहुल गांधी लगातार अदानी समूह को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन भाजपा उसका कोई जवाब नहीं दे रही है ।

कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है और आने वाले चुनावों में देश की जनता उन्हें जवाब देगी।शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनावों से भागने के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनावों को हटाने की कोशिश की गई और अभी भी चुनाव ना हो ऐसी परिस्थितियां खड़ी की जा रही है। कांग्रेस नगर निगम चुनाव करवाना चाहती है लेकिन अब फिर से भाजपा के पार्षद कोर्ट में जाकर इन चुनावों को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib