Cold Attack In Himachal : जमने लगा बर्तनों में रखा दूध, तेल और पानी, माइनस 14.5 तक गिरा तापमान

Cold Attack In Himachal

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Cold Attack In Himachal : हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फ़बारी के बाद आख़िरकार मौसम साफ़ हुआ और धूप देखने को मिली। लेकिन इसी बीच अब लोगों को कड़ाके की ठंड का वार सहना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश थमने के बाद प्रदेश में भयंकर ठंड पड़ रही है। लाहौल घाटी में सबसे ज्यादा ठंड रही है और पारा -15 डिग्री के करीब जा पंहुचा है।

आपको बता दें मौसम विभाग की तरफ से Himachal Pradesh में ठंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह बुलेटिन जारी कर मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊना, कांगड़ा और बरठीं में शीतलहर की चेतावनी दी। आपको बता दें मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है और धूप खिलने वाली है।

Cold Attack In Himachal : न्यूनतम पारे ने तोडा रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में 22 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी तरफ न्यूनतम पारे ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम पारा -14.5 डिग्री तक जा पंहुचा। आपको बता दें ठंड का प्रकोप इस हद तक बढ़ गया है कि लोगों के घरों में रखे तेल, दूध और पानी तक जमने लगे हैं।

Cold Attack In Himachal : प्रदेश में अभी बाधित है यातायात

प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद से कई इलाकों में यातायात प्रभावित है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और बिजली से लेकर पानी की आपूर्ति जैसी कई सेवाएं प्रभावित हैं। अभी भी प्रदेश की 176 सड़कों और 5 NH पर यातायात बाधित हैं और प्रशासन जल्द से जल्द सड़कों की बहाली के लिए प्रयास कर रहा है। आपको बता दें मनाली में न्यूनतम तापमान करीब 0 डिग्री, जबकि शिमला में 5 डिग्री तक पंहुच गया।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib