Himachal News: नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पदाधिकारी निभाएं जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि नगर निगम चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करें।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से नही लिया जाना चाहिए।

प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया हैं

आज यहां शिमला नगर निगम चुनावों के लिए सगंठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया हैं। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत होनी चाहिए ।

शिमला व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली

उन्होंने कहा कि शिमला व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली थी और अब इस योजना को कांग्रेस ही पूरा करेगी।प्रतिभा सिंह ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी टिकट के लिये आवेदन किया था और उन्हें किसी भी कारणवश पार्टी टिकट नही मिल पाया,उन्हें किसी भी प्रकार से निराश होने की आवश्यकता नही हैं। उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के समकक्ष खड़े पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हट जाए।

सगंठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं।

उन्होंने कहा कि सगंठन में उन्हें आगे आने वाले समय मे महत्वपूर्ण जिमदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है इसलिए सगंठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में जीत की इस जिम्मेदारी में सभी को एकजुट होकर निभाना हैं।प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस सरकार की तीन महीने की उपलब्धियों और आगे के जन हितेषी योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे रख कर वोट मांगने को कहा हैं।

see more..Himachal News: पौंटा व नाहन क्षेत्रों में नींबू प्रजाति की खेती को लेकर विशेष प्रयास

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib