Himachal News: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है और साथ ही सेवा दल के संस्थापक एन एस हार्डिकर की जयंती भी मना रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय आयोजन नाहन में किया जा रहा है।
स्वच्छ हिमाचल ,हरा भरा हिमाचल अभियान आरम्भ किया गया
जिसके तहत स्वच्छ हिमाचल ,हरा भरा हिमाचल अभियान आरम्भ किया गया है। इस दौरान प्रदेश भर में स्वछता अभियान चलाया जायेगा और साथ ही प्रदेश के कार्यों को भी लोगो के मध्य लाया जायेगा। सेवा दल प्रमुख अनुराग शर्मा आज नाहन पहुंचे जहां उनका सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
हार्डिकर जयंती से प्रदेश में स्वछता को लेकर विशेष अभियान आरम्भ किया जा रहा
इस मोके पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे।प्रदेश प्रमुख कांग्रेस सेवा दल अनुराग शर्मा ने बताया कि एक हार्डिकर जयंती से प्रदेश में स्वछता को लेकर विशेष अभियान आरम्भ किया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश में स्वछता सहित अनेक आयोजन किये जायेंगे। साथ साथ हो प्रदेश सरकार के कार्यों को भी आमजन तक पहुंचाया जायेगा।
सेवा दल ने आज नाहन में सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर वहां की सफाई की
विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस में एक अहम भूमिका निभा रहा है और आज से यह अभियान स्वच्छ हिमाचल हरा भरा हिमाचल शुरू हुआ है जिसके अनेक सामाजिक कार्य किये जायेंगे।सेवा दल ने आज नाहन में सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर वहां की सफाई इत्यादि भी किया।
see more..Himachal News: धर्मशाला में खेले जाने वाले आईपीएल मैच के लिए एचपीसीए तैयार







