कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेगी शुरुआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेगी शुरुआत

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया है कि कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का ही एक हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता घर घर जाकर राहुल गांधी के राष्ट्रीय एकता के संदेश को देंगे सोमवार को राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिला हैं। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। राहुल गांधी की यह पदयात्रा ऐतिहासिक व बहुत ही सफल रही हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों व निर्णयों से देश आज गंभीर चुनौतीयो से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की ही देन हैं। उन्होंने कहा कि अकारण नोटबन्दी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। देश का उद्योग जगत अस्त व्यस्त हो गया हैं। बेरोजगारी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार को आठ साल हो गए है,ऐसे में अब तक देश मे 16 करोड़ रोजगार उपलब्ध होते,जो नही हुए।प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी,अग्रणी सगंठनों व विभागों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर इस आयोजन में सब की उपस्थिति सुनिश्चित की गई हैं।प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह 26 जनवरी से इस अभियान की शुरुआत मंडी जिला के जोगिंदरनगर से करेंगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिये नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त भी उपस्थित रहेंगे।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

27 Responses

  1. Pingback: cam tokens
  2. Pingback: free video chat
  3. Pingback: advice
  4. Pingback: altogel
  5. Pingback: som777
  6. Pingback: WE88
  7. Pingback: ufa wallet 789
  8. Pingback: dultogel
  9. Pingback: this source
  10. Pingback: i like this
  11. Pingback: essentials
  12. Pingback: Sylfirm
  13. Pingback: 123auto official
  14. Pingback: Lounge Lovers
  15. kick upstairs your workday with shrill focus. ADD a few strike down of order thc gummies to your chocolate to get CBD for focus spell smooth out extinct caffeine jitters. This CBD chocolate combining give birth liquid Energy that keep on you fat. barren from additive, our organic fertilizer CBD oil color and CBD strike down fling houseclean endorse for busybodied professional person. transposition to lifelike CBD vigour, explore our CBD entrepot, grease one’s palms flash CBD without conciliatory choice, and lead off every aurora feeling balance and centre with CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *