हर रोज जीरे का सेवन करने से शरीर को मिलेगा का गजब का लाभ, पाचन से लेकर शरीर को इन बीमारियों को करे दूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जीरे के बारे में तो हम सब अच्छे से जानते है। यह ऐसा मसाला है जिसे हर इंडियन रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग हर प्रकार के शाकाहारी- मांसाहारी और नमकीन व्यंजनों में किया जाता है। जीरा खाने से शरीर को बेहतरीन लाभ होता है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट और फ्री रेडिकल्स जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हमें अनेक रोगों से बचता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को भी मजबूत करते हैं। हालांकि, हम सब्जी, दाल या पुलाव में तो जीरे का इस्तेमाल करते ही है लेकिन क्या कभी आपने इन तरीकों से जीरे का सेवन कैसे किया जाता है ?

पाचन-
डायटीशियन प्रेरणा बताती हैं कि पाचन के लिए जीरे का पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह एक गिलास जीरे का पानी पीने से थायरॉइड की समस्या भी कम होती है। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा भिगोकर रातभर के लिए छोड़ना होगा, अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का पी लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करें।

वेट लॉस-
जीरे से वजन कम कर में मदद मिलती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही होती है। जीरा शरीर से टोक्सिन को बाहर निकलने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए जीरा खाने का सही तरीका होता है इसकी चाय का सेवन करने काफी लाभकारी होता है। जीरे की चाय बनाने के लिए आपको 1 कप पानी लेना होगा। अब एक पैन में जीरा और पानी को कुछ मिनटों तक बॉयल कर लें। अगर आप डायबिटिक नहीं हैं तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाकर भी पी सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल-
जीरे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं और यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण रहने से आप हार्ट की बीमारियों से भी खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए आप खाली पेट जीरे का पानी या फिर चाय दोनों का सेवन कर सकते हैं।

खून की कमी दूर करें-
शरीर में खून की कमी होने पर कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हो सकते है। जीरा शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इसके लिए आप जीरे से बनी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते है। जीरे को तवे पर अच्छे से भून ले इसके बाद में भुने हुए जीरे का एक दरदरा पाउडर तैयार करें। आप चाहें, तो इसे दही या छाछ में मिलाकर खा सकते हैं, या फिर एक गिलास पानी में जीरे का पाउडर, मिश्री का पाउडर और आधे नींबू का रस मिलाकर एक टेस्टी ड्रिंक बना ले। यह ड्रिंक बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib