खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर को होता है अद्भुत फायदा, जानिए कब और कैसे करे सेवन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आमतौर पर हर घर में शहद और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है यह दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभकारी होते है लेकिन इनका सेवन किया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाता है। शहद में भरपूर मात्रा में एंट्री बायेटिक और एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर लहसुन में एलिसिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जात हैं जो आपको कई बीमारियों से आपका बचाव करता है।

शहद में डूबा हुआ लहसुन खाने के फायदे
इम्यूनिटी करें मजबूत
शहद में डूबे हुए लहसुन के सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह एक सूपर फूड है जो एंटीबायोटिक की तरह काम करता है और बॉडी को डिटॉक्स करके हर तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

सर्दी-जुकाम से दिलाए आराम
सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में लहसुन और शहद का काफी लाभकारी होता है। दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। शहद और लहसुन में एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

दिल को रखे हेल्दी
लहसुन और शहद आपके शरीर से बैड कोलेस्ट्राल को निकालने में मदद करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने लगता है। इन दोनों में ही ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल की धमनियों में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।

पाचन तंत्र को रखें फिट
लहसुन और शहद दोनों मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं। जो आपके पाचन तंत्र को फिट रखते हैं। जिसके कारण आपको कब्ज, डायरिया, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

एक दिन में करे इतना ही सेवन
रात के समय एक कांच की बोतल में शहद डाल दे और इसमें कुछ लहसुन की कलियाँ छील कर डाल दे। अब रोज सुबह उठने के बाद इस शीशी में से एक से दो लहसुन की कली लेकर खाली पेट चबाकर खा लें। ब्रेकफास्ट या डिनर के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय शहद में भीगे एक दो लहसुन की कलियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib