Himachal News: CPIM ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: लोकतंत्र को बचाने के लिए चलाया जाएगा जनसंपर्क अभियान.बिलासपुर की ग्राम पंचायत टोबा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर रोष रैली निकाली गई.

जिसमें हिमाचल प्रदेश कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भाग सिंह चौधरी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाने साधे.

सेना में अग्निवीर केवल 4 साल के लिए भर्ती करना भी नौजवानों के साथ खिलवाड़

उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सेना में अग्निवीर केवल 4 साल के लिए भर्ती करना भी नौजवानों के साथ खिलवाड़ है उन्होंने किसान विरोधी नीतियों के लिए भी मोदी सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फासीवाद की नीतियों पर चल रही है और देश का लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है, पब्लिक सेक्टर के सभी उद्योगों को बेचा जा रहा है और लोगों को रोजगार के लिए प्राइवेट कंपनियों में धक्के खाने पड़ रहे हैं,

मोदी सरकार में घरेलू गैस पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में घरेलू गैस पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, किसानों की फसलों की बर्बादी पर उन्होंने किसानों को मुआवजा देने और खैर को खेती उत्पाद में रखने और उस पर एमएसपी लागू करने की बात कही.आंगनवाड़ी आशा वर्कर और वाटर गार्ड को डेली वेज में रखा जाए और मनरेगा के तहत मजदूरों की दिहाड़ी कम से कम ₹800 रखी जाएइंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई नालागढ़ और बद्दी में 100℅ हिमाचली युवाओं को रोजगार मिलना यकीनी बनाया जाए.इस दौरान उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं को भी उजागर किया उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से ढुलाई का काम लोकल ऑपरेटरों को दिया जाना चाहिए.

कम्युनिस्ट पार्टी का एक ही एक नारा है भाजपा हराओ लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ देश बचाओ

उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखनू और सरकारी प्राइमरी स्कूल लखनू में अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए भी सरकार से मांग रखी उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का एक ही एक नारा है भाजपा हराओ लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ देश बचाओ, और इसके लिए कम्युनिस्ट पार्टी लोगों के घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी.

see more..Himachal News:बाग़वानो की समस्याओ को हल करने और सड़को की उचित देख रेख करने के निर्देश दिए

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib