Himachal News: प्रदेश में दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है और प्रदेश सरकार को इस गंभीर स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मीडिया को जारी बयान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

प्रदेश की सरकार कुम्भकरणी नींद सो रही है

चंबा में दुर्दांत हत्याकांड के ऊपर प्रदेश सरकार का कार्यकलाप निंदनीय है और अभी तक सरकार के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने तक की फुरसत तक नहीं मिली है जो दर्शाता है कि प्रदेश सरकार इस मामले में कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि यही केवल एकमात्र मामला नहीं है अपितु नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति अपनी जान गवा चुका है तो वहीं सिरमौर में पुलिस बर्बरता के कारण एक व्यक्ति के कानों के परदे तक फट गए। इसके अलावा ऊना में खुलेआम चाकू छुरे चल रहे है और प्रदेश की सरकार कुम्भकरणी नींद सो रही है।

छः महीने से लगातार प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी है

उन्होंने आरोप लगाया की शिमला जो की प्रदेश की राजधानी है वहां सरकार के नुमाइंदे ही हिंसा को भड़काने से पीछे नहीं हट रहे और सरेआम लोगों के सिर फूट रहें हैं। अगर राजधानी में ही कानून व्यवस्था की हालत इतनी खराब है तो प्रदेश के अन्य स्थान किस स्थिति में होंगे इसकी कल्पना भी भयावह है। उन्होंने कहा कि छः महीने से लगातार प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी है .

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार द्वारा प्रायोजित है

प्रदेश की जनता के सामने कहने को इसके मुखिया और उनकी मित्र मंडली के पास कुछ नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश सरकार सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश में ऐसी स्थिति और वातावरण बना रही है ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार द्वारा प्रायोजित है और अपनी नाकामियों को छुपाने का बड़ा घिनौना प्रयास है।

See more..https://firenib.com/pradhav-campaign-launched-to-root-out-drug-addiction/

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib