राहुल गाँधी की एडिटेड तस्वीरें शेयर करने पर, कंगना रनौत पर लगा मानहानि का केस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मशहूर एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वही पिछले कुछ दिनों में कंगना ने इंस्टाग्राम पर राहुल गाँधी की एडिडेट तस्वीर शेयर की है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया के ऊपर जमकर वायरल हो रहा है इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए ट्रोल किया जा रहा है अब कंगना उस पोस्ट को लेकर के लगातार फंसती दिख रही है। कंगना को इसके लिए मानहानि का नोटिस दिया गया है।

मिला 40 करोड़ रूपये का नोटिस
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए कंगना को 40 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस दिया गया है। कंगना रनौत ने राहुल गांधी की जो एडिटेड तस्वीर शेयर की थी, उसमें कांग्रेस नेता को कई धर्मों से जुड़ी चीजें पहने हुए दिखाया गया था।
संसद में राहुल गाँधी द्वारा दिए गए जाति जनगणना के बाद कंगना रनौत ने उनकी एडिटेड फोटो भी शेयर की है इसके साथ ही कंगना ने लिखा है कि जाती जिवि जिसे बिना जाती पूछे जाति गणना करानी है। इस पोस्ट के बाद कंगना रनौत की जमकर आलोचना हुई थी। इसके बाद में सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर नेताओं तक ने एक्ट्रेस और सांसद का एडिटेड फोटो शेयर करने को लेकर के बात कहीं है। अब इस मामले में उनके खिलाफ लीगल एक्शन की भी शुरुआत हो गई है।

कंगना रनौत के खिलाफ हुई सख्त कार्यवाही
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा ने कंगना रनौत के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश दिए है एक्ट्रेस के खिलाफ 40 करोड़ के मानहानि का केस करने वाले नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत किसी की भी फोटो को एडिट करना या फिर उससे छेड़छाड़ करना गैरकानूनी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा करने से राहुल गांधी की छवि धूमिल हुई है और सार्वजनिक रूप से उनकी मानहानि हुई है।

मंडी, हिमाचल प्रदेश से सांसद
कंगना रनौत इस साल हुए लोकसभा चुनाव जीतकर बीजेपी की सांसद बनी है वह पहले राहुल गाँधी के साथ साथ कांग्रेस पर हमलावर रही हैं। कुछ समय पहले जब राहुल गांधी ने संसद में भगवान से जुड़ी कुछ तस्वीरें दिखाई थी, जिस पर काफी ज्यादा विवाद हुआ। कंगना रनौत ने भी राहुल गाँधी की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गाँधी में कोई गरिमा नहीं है और कल वह कह रहे थे कि हम शिवजी की बारात है होर यह चक्रव्यूह है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib