दिल्ली में जैसे जैसे सर्दियां आती जाती है वैसे वैसे सांसों पर खतरा मंडराता जाता है इस रविवार को दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच दर्ज किया गया है इसके साथ ही दिल्ली में 10 से ज्यादा इलाके ऐसे है जहां का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वही दिल्ली के ये हालात GRAP-3 लागू होने के बाद हैं। इस दौरान राजधानी में पॉल्युशन को कम करने के लिए हर संभव कोशिश नाकाम होती नजर आ रही है।
कहां कितना रहा तापमान?
द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – डीपीसीसी द्वारका -443 AQI, एनएसआईटी द्वारका, दिल्ली – सीपीसीबी द्वारका- 406 AQI, पश्चिमी दिल्ली-426, डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली-406, शादीपुर 457, शिवाजी पार्क में 448, भीम नगर और मुंडका इलाके में सबसे ज्यादा 465 AQI रहा। वहीं, दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी में 430, आरके पुरम में 435, श्री अरबिंदो मार्ग में 436, आया नगर में 423, लोधी रोड में 378, नजफगढ़ 399, वजीरपुर 463, चांदनी चौक 368, गोकलपुरी 375, अशोक विहार 449, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 366, रोहिणी 449 और आईटीओ में 410 में AQI बहुत खराब दर्ज किया गया।
दिल्ली में ग्रेप- 3 लागू
नवंबर महीने के 16 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दिल्ली में केवल सुबह शाम की सर्दी है। सुबह शाम की इस सर्दी में ही दिल्ली में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। इसमें सुधार के लिए ग्रेप- 3 भी लागू किया गया, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की हवा में घुला जहर कम नहीं हो रहा है। इस दौरान सरकारी ऑफिसों के टाइम में भी बदलाव किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि इसके बाद से 2 दिनों में एक्यूआई 400 के नीचे दर्ज किया जा सकता है।
नवंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत जाने के बाद अभी भी दिल्ली में केवल शाम की ही सर्दी है सुबह शाम की इस सर्दी में ही दिल्ली में प्रदूषण का लेवल बढ़ गया है यहाँ पर साँस लेना भी काफी मुश्किल हो गया है इसमें सुधार के लिए ग्रेप- 3 भी लागू किया गया, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली की हवा में घुला जहर कम नहीं हो रहा है। इस दौरान सरकारी ऑफिसों के टाइम में भी बदलाव किया गया।। वही उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद से 2 दिनों में एक्यूआई 400 के नीचे दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली में कैसा रहेगा आपका हाल
देशभर में कई जगह पर सर्दी ने दस्तक दी है वही दिल्ली में रविवार 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 29 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 21 नवंबर तक दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि राजधानी में सुबह शाम में सर्दी दस्तक दे चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ज्यादा कोहरा नजर आ रहा है जिसके चलते ट्रैफिक थोड़ा सुस्त नजर आया। वही इससे जाम की स्थिति देखने को मिली थी। वही पॉल्युशन ना हो इसको लेकर हर साल प्लान बनाये जाते है कंट्रोल के नाम पर बड़े-बड़े ऐलान होते हैं। लेकिन दिल्ली-NCR का आसमान पूरे 3-4 महीने तक धुआं-धुआं देखा जाता है। वही तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ता है।







