आईएमडी ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शनिवार को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Delhi : आईएमडी ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शनिवार को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।दिल्ली में गुरुवार (4 मई) की सुबह हल्के कोहरे का असामान्य दौर देखा गया, जिससे वहाँ के लोग हैरान रह गए। इस तरह की मौसम की स्थिति मई के महीने में बिलकुल नहीं रहती है,आपको बता दे दिल्ली राजधानी में मई का महीना साल का सबसे गर्म महीना होता है, जिसमें औसत अधिकतम तापमान लगभग 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है।

Source : Google, दिल्ली में घने कोहरे छाने के बाद की तस्वीर
#WATCH| A thick layer of fog enveloped parts of the national capital this morning
— ANI (@ANI) May 4, 2023
(Visuals from Ashram) pic.twitter.com/STnL305c3y
कोहरे की स्थिति पैदा हो रही हैं –
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हवा में नमी की उच्च मात्रा और दिन और रात के तापमान के बीच एक कोहरे स्थिति को पैदा करता है। आईएमडी के अनुसार, उथला कोहरा तब होता है जब दृश्यता 501 और 1,000 मीटर के बीच होती है।दिल्ली के मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार (3 मई) को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 20.9 मिमी बारिश दर्ज की और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम है।जबकि गुरुवार को सुबह छह बजे शहर का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बुधवार को पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, मुंगेशपुर, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में क्रमश: 11.8 मिमी, 24.6 मिमी, 14.6 मिमी, 13.8 मिमी, 31.5 मिमी, 9.5 मिमी, 55.5 मिमी और 15.5 मिमी वर्षा हुई।

आज सुबह एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही
बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की गई हैं –
आईएमडी ने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार और शनिवार को एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है, जबकि शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा।आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 17 डिग्री के आसपास रहेगा। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 20.9 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।







