Himachal News:राहुल गांधी के समर्थन में शिमला रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है राजधानी शिमला में भी महिला कांग्रेस द्वारा शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए।

महिला कांग्रेस का रिज मैदान पर प्रदर्शन

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की परंपराओं और संविधान द्वारा जो अधिकार दिए गए हैं उन्हें खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है ।

राहुल गांधी पहुंचे तो भाजपा सरकार पूरी तरह से घबरा गई है

जो युवा महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें दबाया और कुचला जा रहा है वही जनता की आवाज को सरकार के समक्ष रखने वाले जन प्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और देश की जनता की आवाज को संसद में उठाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें बोलने नही दिया गया ओर जब जनता की अदालत में राहुल गांधी पहुंचे तो भाजपा सरकार पूरी तरह से घबरा गई है और उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है ।

भाजपा राहुल गांधी से काफी डरी हुई है और इसका परिणाम भी जल्द सामने आएगा

इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा राहुल गांधी से काफी डरी हुई है और इसका परिणाम भी जल्द सामने आएगा। लोकतंत्र केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की परंपरा परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और अब समय आ गया है कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन फैसलों के खिलाफ महिला कांग्रेस अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी और राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे देश की जनता उनके साथ खड़ी है जनता इसका जवाब 2024 में होने वाले आम चुनावों में भी देगी।

See more..

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *