कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से वर्ष 2024 – 25 के लिए मुख्य कृषि फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम आंकड़े जारी कर दिए गए है ये आंकड़े मुख्यतः राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किए गए है। आपको बता दे, राज्यों से प्राप्त फसलों के आधार पर फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ ही सत्यापित किया गया है। इसके साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उधोग और अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ में खरीफ मौसम के लिए विचार विमर्श किया है।
आपको बता दे, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत राज्य सरकारों के सहयोग से किए जा रहे डिजिटल क्राप सर्वे के आकड़ों का उपयोग क्षेत्रफल के मुताबिक तैयार किया गया है। यह सर्वे जो मैनुअल गिरदावरी प्रणाली को प्रतिस्थापित करने के लिए परिकल्पित किया गया है। वही मजबूत फसल क्षेत्रफल अनुमान प्रपात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा राज्यों जिसमें खरीफ 2024 में 100% जिलों को DCS के अंतर्गत कवर किया गया है। वही DCS आधारित फसल क्षेत्रफल का आकलन किया गया है। इसके परिणामस्वरूप उत्तरप्रदेश में चावल के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है।
अनुमानित आकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024-25 के दौरान कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1647.05 लाख टन अनुमानित है जो पिछले वर्ष के खरीफ खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 89.37 लाख टन अधिक एवं औसत खरीफ खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 124.59 लाख टन अधिक है। चावल, ज्वार और मक्का के अच्छे उत्पादन के कारण खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।
वही 2024-25 के दौरान देश में कुल खरीफ तिलहन उत्पादन 257.45 लाख टन अनुमानित है जो कि पिछले वर्ष के खरीफ तिलहन उत्पादन की तुलना में 15.83 लाख टन अधिक है। वर्ष 2024-25 के लिए खरीफ मूंगफली का उत्पादन 103.60 लाख टन एवं सोयाबीन का उत्पादन 133.60 लाख टन अनुमानित है। वर्ष 2024-25 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन 4399.30 लाख टन अनुमानित है। कपास का उत्पादन 299.26 लाख गांठें अनुमानित है। पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन 84.56 लाख गांठें अनुमानित है।
कुल खरीफ खाद्यान्न – 1647.05 लाख टन
चावल– 1199.34 लाख टन
मक्का– 245.41 लाख टन
पोषक/मोटे अनाज– 378.18 लाख टन
कुल दलहन- 69.54 लाख टन
तूर- 35.02 लाख टन
उड़द- 12.09 लाख टन
मूंग- 13.83 लाख टन
कुल तिलहन – 257.45 लाख टन
मूंगफली – 103.60 लाख टन
सोयाबीन – 133.60 लाख टन
गन्ना – 4399.30 लाख टन
