Himachal News: उपमुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में की बैक टू बैक बैठकें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शनिवार को ज्वालामुखी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का सिलसिलेवार ब्योरा लिया।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में जल शक्ति, परिवहन, सहकारिता तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रही 1067 करोड़ की परियोजनाएं

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों से लोकहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिये।उपमुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे जल शक्ति विभाग के कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को प्रत्येक कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 1067 करोड़ की लागत से 227 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में भी जल शक्ति विभाग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 38 करोड़ की परियोजनाएं आने वाले एक महिने में पूर्ण कर दिए जाएंगे।

इलेक्ट्रिक बसों को दिया जाएगा बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की 1,500 डीज़ल बसों को चरणबद्ध ढंग से ई-बसों से बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में परिवहन विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए लगभग 55 रूट चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पूरे जिले में इलेक्ट्रिक बसों और उनके रूटों को बढ़ाया जाएगा।

एचआरटीसी बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नगर निगम के माध्यम से 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी द्वारा धर्मशाला में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पालमपुर, कांगड़ा, देहरा और संसारपुर टेरेस में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित है।

see more..Himachal News: हिमाचल में ई-ऑक्शन की नई प्रणाली शुरू

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib