इंडिया में देशी घी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है। देशी घी का सेवन करने से शरीर को अद्भुत लाभ होते है देशी घी हमारी थाली का प्रमुख हिस्सा होते है। हमारे घरो में देशी घी का इस्तेमाल खाने के अलावा भी और कई कामों में यूज किया जाता है। जैसे:- पूजा का दीपक जलाने के लिए और भोग तैयार करने के लिए। कुछ लोग स्किन केयर में भी घी का इस्तेमाल करते हैं। घी चेहरे और होंठों पर लगाने से ड्राइनेस की समस्या कम होती है। लेकिन आजकल मिलावटी दूध और घी मिलने लगा है। ऐसे में आज हम आपको घर पर आसानी घी निकालने की ट्रिक बता रहा है। क्यों न हम घर में ही सिर्फ 3 मिनट में घी बनाकर इस्तेमाल करें। चलिए, आपको बताते हैं कैसे सिर्फ 3 मिनट में ही आप घर में प्रेशर कुकर की मदद से देसी घी बना सकते हैं।
स्टेप -1
इसके लिए आपको सबसे पहले मलाई से मखान निकलना है। इसके लिए आपको लगातार कुछ दिनों तक, कम से कम 10 या 15 दिन तक रोज फुल फैट दूध से मलाई निकालकर एक डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करना होगा। जब मलाई घी निकालने लायक क्वांटिटी में जमा हो जाए तो मक्खन निकाला जाता है।
स्टेप-2
मक्खन निकालने के लिए मलाई को एक बड़े बर्तन में निकाल ले। इसके बाद आप इसे अच्छे मथ ले। आप देखेंगे कि 7-8 मिनट में मक्खन निकलने लगेगा और छाछ अलग होने लगेगी। ऐसे ही पूरी मलाई को कुछ देर तक मथेंगे तो सारा मक्खन और छाछ अलग होने लगती है। इसके बाद में छाछ अलग कर ले और मक्खन अलग निकाल लेवे। इस मक्खन में से घी निकलेगा।
प्रेशर कुकर से निकाले घी
इसके लिए सबसे पहले आपको एक प्रेशर कुकर को गैस पर गर्म होने के लिए रख देवे। अब इसमें मक्खन डाल दें, 1 मिनट में पूरा मक्खन पिघलकर सॉफ्ट हो जाएगा। अब इसे 1 उबाल तक पकाएं फिर आधा कप पानी डाल दें। मक्खन को एकबार चम्मच से चलाकर कुकर को ढक्कन लगा दें। अब इसे 2 सीटी आने तक पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद गैस बंद करके, कुकर की गैस निकलने तक का इंतजार करें। गैस निकलने बाद ढक्कन खोलकर देखें, आपका घी बनकर तैयार चुका होगा।







