Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन करें इन चीजों की खरीददारी, बरसेगी कुबेर की कृपा

Dhanteras 2022

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Dhanteras 2022: देखा जाए तो अब त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। जल्दी ही दिवाली का त्यौहार आने वाला है। लेकिन दिवाली से 2 दिन पहले धनतेरस है। हमारे हिंदू धर्म अनुसार कार्तिक महीने की तेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की साथ में पूजा की जाती है, ताकि घर में धन की वृद्धि हो सके। धनतेरस के दिन से ही दिवाली के त्यौहार की शुरुआत हो जाती है।

Dhanteras 2022

देखा जाए तो घर में धन वृद्धि को लेकर धनतेरस का एक अलग ही महत्व है। इस दिन कई लोग कई तरह के सामान अपने घर लेकर आते हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई नई वस्तुओं को अपने घर में लाने से लक्ष्मी जी के आने का रास्ता खुल जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन घर में कौन-कौन सी चीजें लानी चाहिए।

Dhanteras 2022: धातु

दिवाली के दिन खासतौर से धातु खरीदा जाता है। धातु का मतलब है सोना या चांदी से जुड़ी चीजें। हमारे हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन स्टील, तांबे और पीतल की वस्तुएं भी खरीदी जाती है और उनकी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई धातु की चीजों से घर में धन-संपत्ति के द्वार खुल जाते हैं।

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: Dhanteras 2022: श्रीयंत्र

दिवाली के दिन खासतौर पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए ही हम अनेक प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि श्री यंत्र की पूजा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है। दिवाली के अवसर पर श्री यंत्र खरीद कर घर लाने का एक अलग ही महत्व माना जाता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान श्री यंत्र की भी पूजा की जाती है।

Dhanteras 2022: झाड़ू

हमें हमारे बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि दिवाली के दिन झाड़ू की भी पूजा करनी चाहिए, इसका एक अलग ही महत्व हैँ। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी को साफ सफाई से अत्यंत प्रेम है। इसीलिए लोग दिवाली से पहले ही साफ सफाई में जुट जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर में गंदगी होती हैं वहां आने से लक्ष्मी माता दूर भागती है। इसीलिए दिवाली के दिन झाड़ू की भी पूजा की जानी चाहिए। यहां तक कि ब्राह्मणों का कहना है कि दिवाली के दिन सीख वाली झाड़ू की पूजा करने से गरीबी दूर होती है।

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: धनिया के बीज

कई जगहों पर धनिया के बीज को धन के साथ जोड़ा जाता है। यहां तक कि कई लोग तो धनिया की बीज की भी पूजा किया करते हैं। बड़े बुजुर्गों का ऐसा कहना है कि दिवाली के दिन धनिया के बीजों की पूजा कर उन्हें तिजोरी में रखा जाए तो कभी भी तिजोरी खाली नहीं रहती। यहां तक कि घर में धन के भंडार खुल जाते हैं।

Dhanteras 2022: दीया

यह तो बड़ी ही अच्छी बात है कि दिवाली के दिन और धनतेरस के दिन दीपक जलाए जाते हैं। यहां तक कि धनतेरस के दिन खरीदे गए दीपक का एक अलग ही महत्व माना जाता है। जिंदगी में प्रकाश और सकारात्मक का प्रतीक माना जाता है दीपक को।

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: गोमती चक्र

धनतेरस के दिन लोग कई तरह की चीजें खरीदते हैं। उनमें से एक गोमती चक्र को भी माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीदने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है। ऐसा कहा जाता है कि 11 गोमती चक्र खरीदने के बाद उसे पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए, जिससे आप की तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

Dhanteras 2022
Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

2024 में भारत के प्रधान मंत्री कौन होंगे ?
  • नरेन्द्र दामोदर दास मोदी 47%, 98 votes
    98 votes 47%
    98 votes - 47% of all votes
  • राहुल गाँधी 27%, 56 votes
    56 votes 27%
    56 votes - 27% of all votes
  • नितीश कुमार 22%, 45 votes
    45 votes 22%
    45 votes - 22% of all votes
  • ममता बैनर्जी 4%, 9 votes
    9 votes 4%
    9 votes - 4% of all votes
Total Votes: 208
December 30, 2023 - January 31, 2024
Voting is closed