दिवाली से पहले धनतेरस आती है। इस पर्व पर लोग कुछ न कुछ नया खरीदते है। हिन्दू शास्त्र के मुताबिक इस दिन सोना, चांदी और अन्य घरेलू सामान खरीदना शुभ होता है। यह दिन माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। हालाँकि कुछ लोग इस दिन सिर्फ बर्तन या फिर सोना चांदी की चीजें ही खरीदते है और सेहत का ख्याल नहीं रखते है। हर इंसान के लिए सबसे अच्छा तोहफा उसकी सेहत होती है।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस पर धन-धान्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य के लिए कामना की जाती है। धनतेरस पर धन्वन्तरि देव की पूजा होती है। धन्वन्तरि जी, देवताओं के चिकित्सक हैं, जिन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर अपनी सेहत के लिए सोचना गलत नहीं है। इन 5 चीजों को खरीद कर लोग अपनी सेहत को सुधार सकते हैं।
तांबे के गिलास और लंच बॉक्स
इस दिन कॉपर के बर्तनों में खाना खाना या गिलास में पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। वही धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन तांबे के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
पीतल के बर्तनों का सेट
हिंदू धर्म में पीतल के बर्तनों की बड़ी मान्यता है। पुराने समय में लोग पीतल के बर्तन में खाना पकाया करते थे और इन्हीं बर्तनों में खाना खाया भी करते थे, जो कि समय के साथ बदल गया है। अब लोग बोनचाइना, फाइबर या प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं। वही कुकिंग के लिए भी नॉनस्टिक पेन का इस्तेमाल करते है जो सेहत के लिए सही नहीं होते है।
तुलसी का पौधा
पौधा कोई भी हो, अगर घर व आस-पास होता है तो आपकी सेहत के लिए अच्छा है। पौधों से वातावरण भी शुद्ध रहता है। तुलसी एक आयुर्वेदिक पौधा है, साथ ही हिंदू धर्म में इसकी मान्यता भी है, तो धनतेरस पर इस पौधे को खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा, साथ ही सेहत को भी लाभ होगा।
हेल्थ इंश्योरेंस
यदि आप अपनी फैमिली की हेल्थ की चिंता करते है तो अपनी फैमिली के उज्जवल भविष्य के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी करवा सकते है। हेल्थ हेल्थ इंश्योरेंस आपकी फैमिली की सेफ्टी, सिक्योरिटी के लिए जरूरी होता है ताकि मुश्किल घड़ी में कभी भी आपको परेशानी नहीं होगी।







