Dhanteras: दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। इससे पहले ही लोग घर की साफ सफाई और सजावट में जुट जाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और धन्वंतरी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करना भी शुभ होता है। इस दिन लोग की कई नई चीजें खरीद कर घर में लाते हैं।
हालांकि कई लोग जानकारी नहीं होने की वजह से अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिस वजह से उनको पूजा में लाभ नहीं मिल पाता है।

धनतेरस के दिन अक्सर लोग केवल कुबेर की पूजा करते हैं। हालांकि यह गलत माना जाता है। इस दिन कुबेर के साथ-साथ मां लक्ष्मी की और भगवान धन्वंतरी की भी उपासना की जानी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही धन धन की कभी कमी नहीं होती हैं।
दिवाली के कुछ दिनों पहले से लोग घर की साफ सफाई करते हैं। धनतेरस से पहले ही घर में रखा कूड़ा कबाड़ा और खराब सामान बाहर निकाल दिया जाता है और उस जगह की साफ सफाई करते है। ऐसा न करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर के मुख्य दरवाजे के बाहर जरा भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। यह जगह हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए, क्योंकि इस जगह से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धनतेरस के दिन लोग बाग जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस के पूरे दिन खरीदारी ना करें। खरीदारी करने का विशेष मुहूर्त होता है। इसके हिसाब से ही खरीदारी की जानी चाहिए। इस दिन धनिया, झाड़ू, कलश,बर्तन, सोने चांदी की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। हो सके तो इस दिन संभव हो सके तो रात के समय एक जागरण किया जाना चाहिए। वही इस दिन घर में लड़ाई-झगड़ा करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का शुभ फल नहीं मिलता।
धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद शुभ दिन माना जाता है। लेकिन इस दिन में ऐसे बना कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं होता माना जाता है। ऐसा करने से गरीब में दरिद्रता आती है। वही इस दिन किसी को पैसा भी उधार नहीं देना चाहिए।








11 Responses