Himachal News: मंडी में पहली बार हिंदू नव वर्ष 2080 सार्वजनिक समारोह में शहर के सेरी मंच पर मनाया गया। यह आयोजन नवगठित धर्म संघ ने किया जिसे लेकर मंडी में बेहद उल्लास रहा। धर्म संघ ने इस समारोह को सार्वजनिक तौर पर आयोजित करने का संकल्प लिया और यह पूरी तरह से सफल रहा।

इसमें मंडी नगर की समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की सार्थकता तथा हिंदू नव वर्ष को लेकर नई पीढ़ी की जिज्ञासा को बढ़ाया। कार्यक्रम का आगाज मंडी जनपद के लोक कलाकारों द्वारा शहनाई वादन, बांसुरी वादन व लोक गीतों के साथ हुआ।
सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना को हृदय में लेकर सेरी मंच पर हवन भी किया गया
सरस्वति विद्या मंदिर व संगीत संदन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृति कार्यक्रम में स्वसति वाचन, नववर्ष के वर्ष फल, दीप प्रज्जवलन व सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना को हृदय में लेकर सेरी मंच पर हवन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद की सेवा वीर मंडल मंडी द्वारा अपने स्वयंसेवकों के द्वारा संपन्न की गई। इस कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन हरीश वैद्य ने किया। कार्यक्रम का मूल उदेश्य मंडी जनपद के लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना तथा युवा वर्ग को अपनी समृद्ध विरासत का परिचय देना था।
अपने आप में हमारी संस्कृति की समृद्धता को दर्शाता है
विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कार्यक्रम को सार्थक बनाया। धर्मसंघ के प्रधान भीम चंद सरोच ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं का एक मंच पर आकर ऐसे समारोह का आयोजन करना अपने आप में हमारी संस्कृति की समृद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम संयोजक ब्राहमण सभा जिला मंडी के महासचिव डॉ ओम राज ने बताया कि इस कार्यक्रम में शिरक्त करने वाली संस्थाओं में महाजन सभा, सिटिजन काउंसिल, ब्राहमण सभा, राजपूत सभा, प्रजापति सभा, ब्रहमा कुमारीज मंडी, निरंकारी सभा, पूर्व सैनिक लीग, वीर मंडल, साई समिति, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, वरिष्ठ नागरिक सभा ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, सेवा भारती, गणपति मंदिर कमेटी एवं सब्जी मंडी कमेटी, गुरूद्वारा सिंह सभा, नामधारी समाज, कबीर सभा, रविदास सभा, बाल्मिकी सभा, विश्व हिंदु परिषद व अन्य संगठन रहे।
see more..Himachal News:सत्ता पक्ष के सदन में ना आने पर विपक्ष ने सदन से किया वाकआउट








21 Responses