यदि आप भी कंप्यूटर की दुनिया में अपना करियर संवारना चाहते हैं तो आप पढ़ाई के साथ साथ डिजिटल दुनिया में काम करते हुए आने वाले असली चुनौतियों का सामना करने का सुनेहरा अवसर का मौका है। वही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया मिशन से जुड़ते हुए आप मंत्रालय में इंटर्नशिप कर सकते है।
इस स्कीम के जरिए न सिर्फ आपको प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियों का सामना करने का मौका मिला है बल्कि सर्टिफिकेट भी मौका
दिया गया है। यही नहीं सरकार 10 हजार रूपये महीने के हिसाब से Stipend भी देगी। वही यही मौका सिर्फ 20 युवाओं को दिया जाएगा। हालाँकि इस इंटर्नशिप योजना का आवेदन करने के लिए 24 अप्रैल यानी आज आखिरी तारीख है। तो आइए जान लेते है इस योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम क्या है?
युवाओं को अपने करियर में ऊंचाइयां छूने का मौका देने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। देश के यूथ को ज्यादा से ज्यादा असली काम का अनुभव मिल सके, इसलिए कई तरह की इंटर्नशिप योजनाएं भी शुरू की गई हैं। मसलन पीएम इंटर्नशिप स्कीम। डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप स्कीम भी ऐसी ही एक योजना है।
केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत टेक्निकल, मैनेजमेंट, लीगल, फाइनेंस और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों के छात्रों को e-governance और डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट्स पर प्रेक्टिकल एक्सपीरियंस दिया जाता है। इस स्कीम से छात्रों को डिजिटल अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने में मदद मिलती है।
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य
सरकारी योजनाओं में छात्रों को प्रेक्टिकल एक्सपीरियंस देना।
डिजिटल इंडिया मिशन में छात्रों की भागीदारी को बढ़ाना।
पॉलिसी बनाने, उन्हें लागू करने और नए-नए आइडियाज में योगदान के मौके देना।
डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप के फायदे
10,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से Stipend किया जा सकता है।
यह भत्ता छात्र के प्रदर्शन के आधार पर ही दिया जाएगा।
यह पैसा इंटर्नशिप पूरी करने और मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही मिलेगा।
वही मंत्रालय की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
दो महीने तक इंटर्नशिप का मौका, जिसे बढ़ाकर 3 महीने किया जा सकता है।
वही 29 छात्रों को ही मौका मिलेगा 23 अलग-अलग क्षेत्र में दिया जाता है







