Bollywood News
Bollywood News: एक्ट्रेस दिशा पाटनी बांद्रा के लॉस कैवॉस रेस्टोरेंट से बाहर आती नजर आईं। उनके साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी मौजूद थीं। दिशा कृष्णा का हाथ पकड़े हुए उन्हें कैमरे से बचाते हुए कार की तरफ ले जा रही थीं। दिशा डेनिम शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही थीं।

दिशा और टाइगर काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। लेकिन कृष्णा और दिशा को एक साथ देखकर लोगों का मानना है कि शायद वो दोनों अपने रिश्ते को छिपाकर रखना चाहते हैं।

कृष्णा और दिशा के वैकेशन की तस्वीर।
दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ पहले भी कई बार साथ में नजर आ चुकी हैं। दोनों साथ में कई बार वैकेशन पर छुट्टियां मनाने जा चुकी हैं।

कृष्णा और दिशा के साथ उनके ट्रेनर एलेक्जेंडर भी नजर आए थे।
Firenib







