Divyanka Tripathi ने एक बार फिर ठुकरा दिया बिग बॉस 18, बताया कारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जल्द ही शुरू होने जा रहा है ऐसे में फैंस इस शो को लेकर के काफी ज्यादा उत्साहित है। इस शो को लेकर अब तक काफी सेलेब्स के नाम सामने आ चुके है। हाल ही में शो को लेकर टीवी की सबसे प्यारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी का भी नाम सामने आया था। ऐसा कहा गया था कि दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ इस शो में नजर आने वाली है। अब इसी खबर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दिव्यांका ने खुद ही इंटरव्यू में बता दिया है कि वो शो का हिस्सा बन रही हैं या फिर नहीं।

दिव्यांका ने इस शो को किया रिजेक्ट
टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से दिव्यांका त्रिपाठी बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने को लेकर के काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। दरअसल दिव्यांका ने कहा है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली है दिव्यंका ने एक बार इस शो के मेकर्स रकम ऑफर करने के बावजूद शो करने के मना कर दिया है, जिसका उन्होंने कारण भी बताया है। दरअसल दिव्यांका को पिछले कई सालों से शो का ऑफर आ रहा है, लेकिन वो हर बार बिग बॉस को नाराज कर देती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने वही किया है। उन्होंने एक बार फिर शो करने से मना कर दिया है, जिसका कारण दिव्यांका ने अपने परिवार को बताया है।

इस वजह से शो में हिस्सा नहीं लेती दिव्यंका
दिव्यांका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनका परिवार नहीं चाहता कि वह बिग बॉस का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि वह इस शो में होने वाले लड़ाई झगड़े से परेशान है। ऐसे में मेरा परिवार नहीं चाहता कि मेरे साथ भी वैसा ही कुछ हो। दिव्यांका ने कहा कि जो आपके दोस्त या परिवार होता है वो नहीं चाहते कि आप शो में जाएं जहां पर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जिससे आपकी रिस्पेक्ट कम हो जाए वो काम भला क्यों ही करना। इसलिए मैं शो का कभी हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।

इतने तारीख से शुरू हो रहा है बिग बॉस
आपको बता दें सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ अक्टूबर की 6 तारीख से शुरू हो रहा है। अब तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है उनमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा जैसे टीवी सेलेब्स का नाम सामने आया है। इसके अलावा नाम तो बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का भी नाम सामने आ रहा है लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib