पिछले कुछ दिनों से देशभर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहा है और अबतक यह सिलसिला जारी है। इस साल दिल्ली में 3082 डेंगू के केस मिले है जो पिछले 5 सालो के आकड़ों से काफी ज्यादा अधिक है। डेंगू का बुखार जानलेवा होता है। यह बुखार मच्छर के काटने से होता है। डेंगू का मच्छर अक्सर साफ पानी में पनपता है, इस वजह से बारिश के मौसम में इसके अधिक केस सामने आते है। दिल्ली में डेंगू को लेकर के सर्तक रहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन लोगों को असल में डेंगू और फ्लू को समझने में काफी परेशानी आती है।
डेंगू और फ्लू के सामान्य संकेत
तेज बुखार
दोनों ही स्थितियों में बुखार तेज हो सकता है। अगर तापमान 104 तक हो तो आपको डेंगू की जांच करवानी चाहिए।
सिरदर्द
डेंगू के शुरुआती संकेतों में सिर में तेज दर्द भी शामिल है, साथ ही फ्लू की दिक्कत भी हो सकती है।
उल्टी और मतली
दोनों बीमारियों में उल्टी और मतली के साथ जी घबराने जैसी समस्याएं महसूस की जा सकती हैं।
आंखों के पीछे दर्द
इन दोनों स्थितियों में बुखार, बदन दर्द और आंखों में दर्द होता है, लेकिन डेंगू में तकलीफ ज्यादा होती है।
डेंगू से बचाव के उपाय
शरीर को ढकने वाले कपड़े जैसे- फुल पैंट और फुल स्लीव की शर्ट पहनें।
मच्छरों से बचाने वाली क्रीम्स को स्किन पर लगाएं।
घर से बाहर कम निकलें, खासतौर पर पार्क जैसी जगहों पर जाने से बचें।
घर के आस-पास और अंदर साफ-सफाई का ध्यान रखें।
मच्छरदानी का प्रयोग करें।
पानी को भरने ना दें।







