बारिश के मौसम में बाइक को बाहर ले जाने से पहले कर लीजिए ये काम, नहीं आएगी कोई गड़बड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अगस्त का महीना लगभग खत्म होने के कगार पर है। और मानसून भी लगातार खत्म होने जा रहा है इस बार देशभर के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश हुई है इससे गाड़ियों को काफी नुक्सान पहुंचा है। बारिश के बाद बाइक की देखभाल करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है, वार्ना बीच सफर में आप ब्रेक डाउन का शिकार हो सकते है। आपको अपनी बाइक की सर्विस तो रेगुलर जरूरी है ही साथ ही अगर आप छोटी–छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो बिना वजह ब्रेक डाउन से बच सकते हैं। बाइक की बैटरी से लेकर स्पार्क प्लग तक की केयर सबसे जरूरी है क्योंकि बारिश की वजह से इन हिस्सों में पानी चला जाता है और कई बार तो पानी निकल ही नहीं पाता। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी बाइक सालों–साल नई जैसी रख सकते हैं।

स्पार्क प्लग चेक करें
किसी भी बाइक में 2 स्पार्क प्लग लगे होते है। आप अपने घर इन्हें आसानी से साफ कर सकते है और यदि घर पर संभव नहीं हो तो आप बाहर किसी भी मैकेनिक से इसकी सफाई करवा सकते है। स्पार्क प्लग की सफाई बेहद जरूरी है। अक्सर इसमें कचरा या कार्बन आ जाने से इंजन स्टार्ट होने में काफी दिक्कत होने होती है। इसके लिए हर 1500-2000 किलोमीटर पर स्पार्क प्लग को बदल देना चाहिये। अगर आप स्पार्क प्लग की सफाई/जांच समय–समय पर नहीं करोगे तो यह कभी भी खराब हो सकता है।

हर सफ्ताह में चैक करे बैटरी
किसी भी बाइक की जान बैटरी होती है और समय समय पर इसकी जाँच करना बेहद जरुरी होता है इसमें कहीं भी लीकेज हो सकता है अगर ऐसा होता है तुरंत ठीक करवा लेवे। एक बैटरी की लाइफ 2-3 साल की ही होती और अगर इनमें खराबी नजर आये तो नई बैटरी बदल लेनी चाहिए।

एयर फ़िल्टर
बाइक में लगे हुए एयर फ़िल्टर की सफाई करना बेहद जरुरी होता है, इसके गंदा होने पर इंजन पर बुरा असर पड़ता है और आपको अच्छी अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलेगी। इसलिए समय–समय पर एयर फ़िल्टर की सफाई करना बेहद जरुरी है। आपको यह मालूम नही है कि एयर फ़िल्टर की सफाई से माइलेज में जबरदस्त फर्क नज़र आता है।

इंजन ऑयल की जाँच है जरुरी
कई बार आपको ट्रैफिक से होकर गुजरना होता है तो क्लच का इस्तेमाल बढ़ जाता है जिसकी वजह से इंजन Oil भी खूब जलता है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर बाइक का इंजन ऑयल पलटवा लेवे या जब तक इंजन ऑयल कम या काला न पड़ जाए। वरना इंजन गर्म हो होकर ब्रेक डाउन हो जाएगा। इतना ही नहीं इसके अलावा बाइक की चेन सेट को चेक करा लें,अगर ढीली हो गई हो तो थोड़ा सेट करवा लें।

टायर्स में हवा
हर मौसम में आपको बाइक के टायर में हवा का प्रेशर देखा लेना चाहिए। ऐसे में बाइक की टायर में हवा का प्रेशर जरूर चैक क

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib